आदित्य ठाकरे बोले- संजय राउत का बयान निजी, हम दोनों महाराष्ट्र के विकास के लिए साथ
आप की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता चड्ढा भी ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन का हिस्सा थे। वह शुरू से ही आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं। पार्टी में उनका सफर 2012 में शुरू हुआ था, जब आप ने 2015 में सत्ता संभाली थी तो वह दिल्ली सरकार के वार्षिक बजट को मसौदा तैयार करने में शामिल थे।
चड्ढा ने दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें बिधूड़ी ने 6,87,041 (56.58 फीसदी) मतों के साथ जीत दर्ज की थी। वहीं चड्ढा 3,19,971 (26.35 फीसदी) मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।