राजनीति

दिल्ली: जंगपुरा में राहुल गांधी बोले- सब बिक रहा हैं, कोई भरोसा नहीं ताजमहल भी बेच दें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जंगपुरा में एक जनसभा को संबोधित किया
राहुल गांधी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा

Feb 05, 2020 / 08:57 am

Mohit sharma

राहुल गांधी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Elections ) के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ( Manmohan Singh ) मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के में उतर आए हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Congress leader Rahul Gandhi ) ने मंगलवार को जंगपुरा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आजकल हर जगह पाकिस्तान-पाकिस्तान का जिक्र सुनाई देता है, लेकिन कांग्रेस में ही एक ऐसा नेता हैं जिन्होंने पाकिस्तान में जाकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, एयर इंडिया, रेलवे, एनर्जी, लाल किला तक बेच डाला अब शायद ताजमहल की बारी है।

…जब लोकसभा अध्यक्ष ने कहा— मुलायम सिंह जी आप तय करें भोजन का समय

निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वित्त मंत्री यह बताने को तैयार नहीं हैं कि उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिलाया। तीन घंटे के लंबे बजट भाषण में न युवाओं के लिए कुछ न अन्नदाता के लिए।

https://twitter.com/ANI/status/1224655732710072321?ref_src=twsrc%5Etfw

कांग्रेस नेता ने कहा कि ये भाजपा का लक्ष्य नफरत फैलाने का है। आलम यह है कि छात्रों को नौकरी नहीं मिल रही। मोदी सरकार और अरविंद केजरीवाल आपको रोजगार नहीं दिलवा पाए।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने कोई काम नहीं किया। इसी का नतीजा है कि हर जगह बेरोजगारी ही बेरोजगारी दिखाई दे रही है।

राहुल गांधी ने यहां कांग्रेस प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह के समर्थन में वोट मांगे। आपको बता दें कि छह फरवरी प्रचार का आखरी दिन है, और इससे दो दिन पहले (आज) पूर्व प्रधानमंत्री सिखों के प्रभुत्व वाले क्षेत्र राजौरी गार्डन में एक रैली को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जंगपुरा के बाद संगम विहार में रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगी।

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक नागरिक की मौत

https://twitter.com/RahulGandhi?ref_src=twsrc%5Etfw

लोकसभा में गृह मंत्रालय का लिखित बयान— NRC को देश में लागू करने का अभी फैसला नहीं

कांग्रेस चुनाव प्रचार के लिए देरी से मैदान में उतरी है, जबकि आठ फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार की अंतिम तिथि छह फरवरी है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पार्टी को पटरी पर लाने के लिए अंतिम क्षणों में प्रचार कर रहा है।

 

Home / Political / दिल्ली: जंगपुरा में राहुल गांधी बोले- सब बिक रहा हैं, कोई भरोसा नहीं ताजमहल भी बेच दें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.