महिलाओं की सुरक्षा में आखिर क्यों अड़ंगा डाला जा रहा है
अपने इस खत में अरविंद केजरीवाल ने शुरूआत में लिखा है कि आपने कुछ दिन पहले महिलाओं के साथ गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान किया, इसके लिए बधाई, पर जब तक जमीन पर जमीन पर व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जाएगी, तब तक ये बातें कागजी रह जाएंगीं। केजरीवाल ने लिखा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू किया। दिल्ली के लोगों ने इसका स्वागत किया, अब सारी प्रक्रिया पूरी हो गई, बजट पास हो गया, आपत्तियों को दूर कर दिया गया, कैबिनेट की मंजूरी मिल गई फिर अचानक सीसीटीवी का गठन क्यों किया गया। इस कमेटी का मकसद क्या होगा?