scriptदिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी छोड़ ‘आप’ से जुड़े कई नेता | Delhi congress big blow many leader join aam aadmi party | Patrika News
राजनीति

दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी छोड़ ‘आप’ से जुड़े कई नेता

दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी छोड़ ‘आप’ से जुड़े कई नेता। गोपाल राय बोले- चुनाव में परिणाम दोहराएगी आप

नई दिल्लीJan 11, 2019 / 11:11 am

धीरज शर्मा

congress

दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी छोड़ ‘आप’ से जुड़े कई नेता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले सियासी दलों में उथल-पुथल का दौर शुरू हो गया है। प.बंगाल में जहां टीएमसी नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं तो वहीं राजधानी दिल्ली कांग्रेस को तगड़ झटका लग रहा है। दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने गुरुवार को पार्टी से खुद को अलग कर लिया। यही नहीं इन नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के अगुवाई में काम कर रही आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है।

वोट काटने वाली पार्टी
आप के लोकसभा प्रभारी दिलीप पांडेय और प्रदेश संयोजक गोपाल राय की मौजूदगी में कांग्रेस पदाधिकारी आप में शामिल हुए। इस मौके पर आप नेताओं ने एक बार फिर कांग्रेस को वोट काटने वाली पार्टी बताया। पांडेय ने दावा किया कि उत्तर-पूर्व दिल्ली में कांग्रेस का संगठन ध्वस्त हो गया है। बड़ी संख्या में जमीनी स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी आप में शामिल हो रहे हैं।
इन नेताओं ने आप से जोड़ा नाता
चुनाव से पहले कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले नेताओं में सुदेश चौधरी, बीएन कक्कर, एनपी भाटिया, अनिल गुप्ता, गंगा प्रसाद, सुमी वालिया प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस मौके पर इन नेताओं ने कहा कि कांग्रेस शुरू से वोट काटने वाली पार्टी रही है। जबिक आप में सभी दलों के लोगों का स्वागत किया जाता है।
आप की विचारधारा पर लोगों ने जताया भरोसा

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान राजनीति का मकसद देश के लिए कुछ देना था। लेकिन अब सियासत लेने के लिए हो रही है। इस परंपरा को खत्म करने और पुरानी को जिंदा रखने के मकसद से आम आदमी पार्टी का गठन हुआ। लोगों ने पार्टी के विचारों से सहमति जताई और विधानसभा चुनाव में आप को भारी मतों से जीत भी मिली। इसी जीत को पार्टी फिर दोहराएगी।

Home / Political / दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी छोड़ ‘आप’ से जुड़े कई नेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो