scriptजन-आक्रोश रैली में बोले राहुल गांधी- देश की जनता सरकार से नाराज | jan-aakrosh rally: Rahul gandhi- country is unhappy with modi | Patrika News
राजनीति

जन-आक्रोश रैली में बोले राहुल गांधी- देश की जनता सरकार से नाराज

मोदी सरकार के भ्रष्टाचार और उसकी विफलता पर जनता का गुस्सा दिखाने के लिए कांग्रेस कांग्रेस की जन-आक्रोश रैली शुरू हो चुकी है।

नई दिल्लीApr 29, 2018 / 02:15 pm

Mohit sharma

rahul

नई दिल्ली। कांग्रेस की जन-आक्रोश रैली शुरू हो चुकी है। रैली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिससे पूछता हूं वही मोदी सरकार से नाखुश जान पड़ता है। देश की जनता सरकार से नाराज है। देश पीएम के भाषण को सुनता है। भाषण में देश सच्चाई ढूंढ़ता है। उन्होंने कहा कि भारत आस्था का देश है। खाउंगा और न खाने दूंगा वादे का क्या हुआ?

दो लाख लोगों की नौकरी देने वादा निकला झूठा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए रविवार को कहा कि मोदी वादे करते रहते हैं लेकिन आम आदमी को उनके शब्दों में सच्चाई ढूंढने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। राहुल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री बोलते रहते हैं और वादे करते रहते हैं। वह जहां भी जाते हैं वहां वह लोगों से कुछ नए वादे कर आते हैं। लेकिन लोगों को उनके शब्दों में से सच्चाई ढूंढने की कोशिश करनी पड़ती है। वे सोच में पड़ जाते हैं कि इस आदमी ने इतने वादे किए हैं लेकिन सच्चाई कहां है। कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी द्वारा आयोजित ‘जन आक्रोश’ रैली को संबोधित कर रहे थे। राहुल ने कहा कि उन्होंने हर साल दो लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। लोगों ने उन पर भरोसा किया। लेकिन चार सालों के बाद हमारे पास केवल हर तरफ बेरोजगारी है। नोटबंदी और गब्बर सिंह कर (जीएसटी) जैसे कदमों ने अनौपचारिक क्षेत्र की कमर तोड़ दी है।

रैली में क्या बोले राहुल —

— कर्नाटक में येदियुरप्पा जेल काट चुके हैं।
— नोटबंदी के चलते पूरा देश लाइन में लग चुका है।
— 70 साल में जज पहली बार जनता के सामने आए।
— दलितों की हत्या होती है और पीएम चुप रहते हैं।
— देश के संस्थानों को बर्बाद किया जा रहा है।
— बेरोजगारी पिछले आठ सालों में सबसे अधिक है।
— चीन में बिना किसी एजेंडा चर्चा हो रही है।
— डोकलाम में चीन हैलिपैड बना रहा है।
— देश को आगे ले जाने के लिए प्यार चाहिए।
— कांग्रेस ने देश को जोड़ा और आगे बढ़ाया।
— डोकलाम के बारे में पीएम ने चीन में एक शब्द भी नहीं कहा।
— कांग्रेस के लोग देश में प्यार और भाईचारा फैलाते हैं।
— किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं हुआ।
— मोदी ने 60 माह में देश को बदलने की बात कही थी।
— देश में कुछ भी बदलाव नहीं आया।

सोनिया गांधी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ा

रैली को संबोधित करते हुए सप्रंग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार ने बिल्कुल चौपट कर दिया है। बच्चियों के साथ अत्याचार हो रहा है। मोदी सरकार के सारे वादे झूठे साबित हुए। ये वादे केवल सत्ता में आने के लिए गए थे। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि 2 करोड रोजगाकर का वादा पूरा नहीं हुआ। बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। मोदी सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। अल्पसंख्यक, दलित व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

रैली के बड़े मायने

कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राहुल की यह पहली रैली है। कर्नाटक चुनाव से पूर्व हो रही इस रैली के बड़े मायने माने जा रहे हैं। बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा का चुनाव होना है और कांग्रेस व बीजेपी दोनों दल चुनाव को लेकर किसी तरह की कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और अशोक गहलोत ने कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में किसानों, महिलाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों और रेल मंत्री पीयूष गोयल की अनियमितता, मध्यप्रदेश का व्यापमं घोटाला, सीबीएसई पेपर लीक और खनन से संबंधित मुद्दों को उठाया जाएगा।

 

https://twitter.com/RahulGandhi?ref_src=twsrc%5Etfw

टारगेट में रहेंगे ये मुद्दे

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, “हम इस रैली का आयोजन वर्तमान हालात से गुजर रहे देश के प्रत्येक नागरिक की व्यथा और उसके गुस्से को आवाज देने के लिए कर रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि रैली का मकसद देश में समग्र परिवर्तन और जागृति लाना है। इसके जरिए किसानों के गुस्से, महंगाई, महिला सुरक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाक के नीचे हो रहे भ्रष्टाचार को सामने लाया जाएगा। देश में किसानों की खस्ताहाली को रेखांकित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि उन्हें न तो ऋण में कोई छूट मिली और न ही उचित अधिकार।

 

No data to display.

दुष्कर्म की घटनाओं पर होगा घेरने का प्रयास

उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतें आम आदमी की जिंदगी को प्रभावित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले चार सालों में तेल पर उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क से 10 लाख करोड़ रुपये इकठ्ठे किए। कहां है वह पैसा? उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर भी लोगों में गुस्सा है। सुरजेवाला ने कहा कि जिस तरीके से कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल को हित संघर्ष व अनियमितता के एक मामले में संलिप्त पाया गया और जिस तरह से मोदी मॉडल के तहत 10 रुपये का एक शेयर 5,700 रुपये में बेचा गया.. और मंत्री व उनके परिवार ने इसे हर किसी से छिपा कर रखा..इन सब को लेकर देश में गुस्सा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार ने भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों की घुसपैठ पर क्यों कोई कदम नहीं उठाया।

Home / Political / जन-आक्रोश रैली में बोले राहुल गांधी- देश की जनता सरकार से नाराज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो