scriptमहाराष्ट्रः सियासी हलचल के बीच फडणवीस का बड़ा बयान, जल्द बनेगी स्थिर सरकार | Devendra Fadnavis hopes for stable government in Maharashtra soon | Patrika News
राजनीति

महाराष्ट्रः सियासी हलचल के बीच फडणवीस का बड़ा बयान, जल्द बनेगी स्थिर सरकार

फडणवीस ने राष्ट्रपति शासन को बताया दुर्भाग्यपूर्ण।
भारी जनादेश मिलने के बावजूद जनता को नहीं मिली सरकार।
सभी पक्षों द्वारा जल्द इसका समाधान खोजने की कही बात।

नई दिल्लीNov 13, 2019 / 07:39 am

अमित कुमार बाजपेयी

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी तेल सियासी हलचल के बाद अभी-अभी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में जल्द स्थिर सरकार बनेगी। वहीं, फडणवीस ने महाराष्ट्र में लागू राष्ट्रपति शासन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
बड़ी खबरः महाराष्ट्र राज्यपाल के फैसले पर संकट के बादल… अब शिवसेना ने चलाया ऐसा तीर.. उठा लिया अप्रत्याशित..

महाराष्ट्र भाजपा के बड़े नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस संबंध में एक बयान जारी किया। ट्विटर पर भी इस बयान की प्रति डाली गई।
इस पत्र में फडणवीस ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता द्वारा स्पष्ट जनादेश दिए जाने के बावजूद महाराष्ट्र में कोई भी सरकार नहीं बनी है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया है।”
https://twitter.com/BJP4Maharashtra/status/1194260052376346626?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने आगे लिखा, “लेकिन, हम उम्मीद करते हैं कि राज्य को जल्द ही एक स्थिर सरकार मिलेगी।”

फडणवीस ने आगे कहा, “हाल के विधानसभा चुनावों में महायुति को बहुत स्पष्ट जनादेश मिला था। हालांकि, राज्य में सरकार नहीं बन सकी और इस तरह हमें राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने का सामना करना पड़ा। आज, राज्य में कई प्रश्न हैं।”
ब्रेकिंगः महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल.. कांग्रेस का राष्ट्रपति शासन लागू होने को लेकर सबसे बड़ा खुलासा.. लगा दिया..

उन्होंने कहा, “इन सबसे ऊपर, बेमौसम बारिश के कारण इसके पीड़ित मुश्किल में है। राज्य में राजनीतिक अस्थिरता प्रदेश में निवेश को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करेगी। सरकार के दिन-प्रतिदिन के कामकाज प्रभावित होंगे और इसके साथ जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।”
https://twitter.com/hashtag/GuruNanakJayanti?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने आगे कहा, “इसलिए, मुझे उम्मीद है कि सभी पक्ष इस स्थिति को गंभीरता से लेंगे और हम उम्मीद करते हैं कि राज्य को जल्द ही एक स्थिर सरकार मिलेगी।”

गौरतलब है कि मंगलवार को महाराष्ट्र में नाटकीय रूप से तमाम घटनाक्रम देखने को मिले। जहां राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया, शिवसेना इस संबंध में राज्यपाल के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। वहीं, एनसीपी और कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखा, तो उद्धव ठाकरे ने भी पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा।
बड़ी खबरः राम मंदिर पर फैसले के लिए 9 तारीख चुने जाने की वजह का हुआ खुलासा… पहले ही कर ली गई थी…

अब देखने वाली बात यह होगी कि राज्य में आने वाले दिनों में क्या सियासी समीकरण बैठता है क्योंकि स्पष्ट रूप से तो भाजपा-शिवसेना साथ जाते दिख नहीं रहीं, लेकिन भाजपा का स्थिर सरकार बनाने का दावा जरूर पीछे पक रही सियासी खिचड़ी के तैयार होने की जानकारी देता नजर आ रहा है।

Home / Political / महाराष्ट्रः सियासी हलचल के बीच फडणवीस का बड़ा बयान, जल्द बनेगी स्थिर सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो