scriptरफाल विवाद के बीच भारत पहुंचे फ्रांस के विदेश मंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात | Foreign Affairs Mr Jean-Yves Le Drian arrived amid Rafale deal issue | Patrika News
राजनीति

रफाल विवाद के बीच भारत पहुंचे फ्रांस के विदेश मंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात

दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं फ्रांस विदेश मंत्री

Dec 15, 2018 / 12:22 pm

Saif Ur Rehman

FRENCH FOREIGN MINSITER

रफाल विवाद के बीच भारत पहुंचे फ्रांस के विदेश मंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात

नई दिल्ली। देश में रफाल सौदा विवाद का मुद्दा गर्माया हुआ है। इस बीच फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां ये ली दारियां भारत दौरे पर आ गए हैं। शुक्रवार से विदेश मंत्री ज्यां ये ली दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। शनिवार यानी आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।
मेघालय: कोयला खदान में फंसे 13 मजदूरों के बचने की संभवना हुई कम, CM ने दिखाए सख्त तेवर

कई मुद्दों पर होगी चर्चा
विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों ही पक्ष ‘बहुकोणीय’ द्विपक्षीय संबंध और आपसी हित वाले क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। सबसे पहले दारियां की मुलाकात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से होगी।
दिल्ली में वह सुषमा स्वराज के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। सुषमा स्वराज के साथ द्विपक्षीय आधिकारिक वार्ता करने के बाद और वह पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। ली दारियां का यह दौरा फ्रांस के एयरोस्पेस कंपनी दस्सॉ एवियेशन से 58,000 करोड़ रुपये के सौदे में 36 रफाल विमान खरीदने के बड़े विवाद के बीच हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आधिकारिक वार्ता में हथियारों की खरीद का मामला भी प्राथमिकता के तौर पर उठेगा। इसमें रफाल विमानों की अगली खेप खरीदने के मसले पर भी बात हो सकती है।
https://twitter.com/Dev_Fadnavis/status/1073591980863586304?ref_src=twsrc%5Etfw
सीएम फडणवीस से हुई मुलाकात
इससे पहले फ्रांस के विदेश मंत्री ली दारियां और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच मुलाकात ही। आर्थिक सहयोग, स्मार्ट सिटीज, शहरी विकास, मेट्रो परियोजनाओं, भारी निवेश, रोजगार के अवसरों जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बात की जानकारी खुद सीएम फडणवसी ने ट्वीट कर दी।
https://twitter.com/JY_LeDrian?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Political / रफाल विवाद के बीच भारत पहुंचे फ्रांस के विदेश मंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो