scriptसावित्रीबाई फुले ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, आवाज ना सुनने का लगाया आरोप | Former BJP MP Savitri Bai Phule resign from Congress | Patrika News
राजनीति

सावित्रीबाई फुले ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, आवाज ना सुनने का लगाया आरोप

सावित्रीबाई फुले ( Savitri bai phule ) ने कांग्रेस ( Congress ) से दिया इस्तीफा
अपनी बात ना सुने जाने का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हुई थी शामिल

Dec 26, 2019 / 01:27 pm

धीरज शर्मा

Savitribai Phule

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करतीं सावित्रीफुले

नई दिल्ली। कांग्रेस ( Congress ) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं सांसद सावित्रीबाई फुले ( Savitri Bai Phule ) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर अपनी आवाज न सुने जाने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Election 2019 ) के ठीक पहले सावित्रीबाई फुले ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली थी। लेकिन 10 महीने के अंदर ही सावित्रीबाई फुले का कांग्रेस से भी मोह भंग हो गया।
कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सावित्रीबाई फुले ने कहा कि वह नई पार्टी बनाएंगी और दलितों की आवाज उठाएंगी। नई पार्टी का एलान वह लखनऊ में 19 जनवरी को कर सकती हैं।
अपने इस काम की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पीएम मोदी, फिर दिया ऐसा जवाब सुनकर रह जाएंगे हैरान

https://twitter.com/ANI/status/1210093753932795904?ref_src=twsrc%5Etfw
बनाएंगी नई पार्टी
सावित्रीबाई फुले ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के साथ ही ये भी कहा कि वे जल्द ही नई राजनीतिक पार्टी बनाने जा रही हैं। इसका ऐलान 19 जनवरी को करेंगी।

Home / Political / सावित्रीबाई फुले ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, आवाज ना सुनने का लगाया आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो