राजनीति

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी Corona Positive, मंच पर बेहोश होने के बाद अस्पताल में किया था भर्ती

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
अहमदाबाद के अस्पताल में हैं भर्ती
रविवार को वडोदरा में मंच पर चक्कर आने के बाद हुए थे बेहोश

नई दिल्लीFeb 15, 2021 / 01:27 pm

धीरज शर्मा

गुजरात सीएम विजय रुपाणी

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ( Gujarat CM Vijay Rupani ) को लेकर बढ़ी खबर सामने आई है। विजय रुपाणी की कोरोना वायरल रिपोर्ट ( coronavirus ) पॉजिटिव आई है। रुपाणी अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती हैं। रुपाणी को रविवार को वडोदरा में भाषण के दौरान मंच पर चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था।
रविवार को निकाय चुनावों के लिए प्रचार करने वडोदरा के निजामपुरा पहुंचे सीएम रूपाणी मंच से भाषण देने के दौरान बेहोश होकर नीचे गिर गए थे। उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया था।

बीजेपी राज्य के इस मुख्यमंत्री का दावा, अब नेपाल और श्रीलंका में भी बीजेपी की बनेगी सरकार, अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कही थी ये बात
विजय रूपाणी रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
64 वर्षीय रूपाणी को मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया था। बाद में वह खुद ही मंच की सीढ़ियों से उतरते दिखे। इसके बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर में वड़ोदरा से अहमदाबाद ले जाया गया और यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यहां एक दिन रखने के बाद डॉक्टरों ने सीएम रुपाणी की सेहत को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनकी सेहत स्थिर है। हालांकि डॉक्टरों ने विजय रुपाणी को आराम करने की सलाह दी थी।
अंतरिक्ष भेजी जाएगी भगवद् गीता और पीएम मोदी की तस्वीर, जानिए क्या है इसके पीछे का मकसद

आपको बता दें कि गुजरात में इन दिनों 6 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव का प्रचार चल रहा है। इसी के तहत मुख्यमंत्री विजय रुपाणी चुनाव प्रचार के लिए वडोदरा के निजाम पुरा पहुंचे थे। गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 21 फरवरी को होंगे, जबकि 28 फरवरी को तहसील पंचायत और जिला पंचयात के चुनाव होंगे।
चुनाव के नतीजे 23 फरवरी को घोषित किये जाएंगे।
https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
सीएम रूपाणी की तबियत दो दिनों से खराब है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर रूपाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

Home / Political / गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी Corona Positive, मंच पर बेहोश होने के बाद अस्पताल में किया था भर्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.