31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्रिपुरा सीएम बिप्लब देव का दावा- अमित शाह नेपाल और श्रीलंका में भी बनाएंगे BJP सरकार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव का बड़ा दावा देश के साथ-साथ नेपाल और श्रीलंका में भी अमित शाह बनाएंगे BJP की सरकार विपक्षी दलों ने बयान को बताया अलोकतांत्रिक, एक्शन की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 15 Feb 2021, 12:53 PM IST

biplab deb

बिप्लब देब, मुख्यमंत्री, त्रिपुरा

नई दिल्ली। देशभर में भगवा का परचम लहरा रही भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सरकार बनाने में जुटी है। ये दावा है बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अपने विवादियों से चर्चा में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव ( Biplab Dev ) का। बिप्लव देव के मुताबिक बीजेपी नेपाल और श्रीलंका में भी सरकार बनाएगी।

बिप्लब देव ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बीजेपी के एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी की न सिर्फ देशभर में बल्कि पड़ोसी देशों में भी विस्तार करने की योजना है। यही नहीं बिप्लब देव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) की योजना है कि नेपाल और श्रीलंका में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई जाए।

फास्टैग आधी रात से होगा अनिवार्य, जानिए किन वाहनों को दी गई छूट और नहीं लगाने पर कितना भरना होगा जुर्माना

बिप्लब कुमार ने दावा है कि 'अमित शाह जब बीजेपी अध्यक्ष थे, तब उन्होंने हमें बताया था कि पार्टी अपना दायरा बढ़ाना चाहती है और नेपाल व श्रीलंका में शासन के लिए योजना बना रही है।' उन्होंने कहा कि अमित शाह ने ये बात राज्य अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में कही थी।

मिशन 'आत्मनिर्भर साउथ एशिया'
आम बजट की तारीफ करते हुए बिप्लब ने कहा, 'यह आत्मनिर्भर साउथ एशिया बनाने की तरफ कदम है। भारत की नीति और ऐक्शन बांग्लादेश, भूटान और नेपाल को आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम है।'

विपक्ष ने बताया अलोकतांत्रिक बयान
विपक्षी दल सीपीएम और कांग्रेस ने बिप्लब के बयान को अलोकतांत्रिक करार दिया है। दोनों ही दलों ने कहा कि बिप्लब का बयान नेपाल और श्रीलंका जैसे संप्रभु देशों के खिलाफ बेहद अलोकतांत्रिक बयान है।

बिप्लब के इस बयान की जांच होनी चाहिए जिसमें अमित शाह नेपाल और श्रीलंका की सत्ता हासिल करने की योजना बना रहे हैं। यही नहीं विरोधी दलों ने बिप्लब के इस बयान पर तुरंत एक्शन की मांग भी की है।

बिप्लब ने ये दिया बयान
बिप्बल ने 2018 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की तैयारी के दौरान उनकी ओर से की गई बातचीत को साझा किया। उन्होंने कहा कि जब अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष थे, तब एक बैठक के दौरान भारत में सभी राज्यों में पार्टी की जीत के बाद “विदेशी विस्तार” के बारे में बातचीत हुई।

घर में स्टॉक कर लें जरूरी चीजें, उत्तराखंड समेत देश के इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

उस वक्त हम अतिथिगृह में बात कर रहे थे, तब अजय जम्वाल (भाजपा के उत्तर-पूर्व जोनल सचिव) ने कहा कि बीजेपी ने कई राज्यों में अपनी सरकार बनाई। जवाब में अमित शाह ने कहा कि अभी श्रीलंका और नेपाल बाकी है।

उन्होंने कहा हमें पार्टी का विस्तार करना है। हमें श्रीलंका और नेपाल में सरकार बनाने के लिए पार्टी का विस्तार करना है।