31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज आधी रात से FasTag अनिवार्य, इसके बगैर गाड़ियों को देना होगा दोगुना जुर्माना

देशभर में नेशनल हाईवे टोल पर 15-16 आधी रात से लागू होगा FasTag इसके बगैर गाड़ियों पर लगेगा दोगुना जुर्माना टू व्हीलर्स को फास्टैग से दी गई छूट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 15 Feb 2021, 8:21 AM IST

fastag

15-16 फरवरी आधी रात से अनिवार्य होगा फास्टैग

नई दिल्ली। देशभर में नेशनल हाईवे टोल्स पर भुगतान के लिए आज आधी रात से फास्ट टैग ( FasTag ) अनिवार्य हो जाएगा। जिस गाड़ी पर फास्ट टैग नहीं होगा, उसपर भारी जुर्माना जुर्माना लगेगा। दरअसल केंद्र सरकार ने 15-16 फरवरी की आधी रात से फास्टैग से टोल वसूली अनिवार्य कर दी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गडकरी ने कहा, फास्टैग से टोल वसूली लागू करने की समय सीमा अब आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

घर में स्टॉक कर लें जरूरी चीजें, उत्तराखंड समेत देश के इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

इन वाहन चालकों को छूट
सरकार ने फास्टैग अनिवार्यता से टू व्हीलर्स को छूट दी है। यानी दो पहिया वाहनों को फिलहाल नेशनल हाइवे टोल्स पर फास्टैग के बगैर जाने की अनुमति रहेगी। जबकि फोर व्हीलर्स को बिना फास्टैग के दोगुना जुर्माना देना होगा।

फास्टैग नहीं तो होगा ये
नेशनल हाइवे टोल्स क्रॉस करने के लिए आपकी चार पहिया पर फास्टैग होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होगा तो चालक/मालिक को टोल प्लाजा पार करने के लिए दोगुना टोल टैक्स या जुर्माना देना होगा।

सरकार की तैयारी है कि 15 फरवरी से 100 फीसदी टोल फास्टैग की मदद से ही कलेक्ट किया जा सकें। फिलहाल नेशनल हाईवे से जितने भी टोल टैक्स आते हैं, उनमें 80 फीसद ही फास्ट टैग से आते हैं।

ये है फास्टैग
फास्टैग इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है। इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) का इस्तेमाल होता है। फास्टैग रिचार्ज होने वाला प्रीपेड टैग है जो आपको अपनी गाड़ी के विंडशील्ड पर अंदर की तरफ से लगाना पड़ता है।

ऐसे काम करता है फास्टैग
इस तकनीक के जरिए टोल प्लाजा पर लगे कैमरे स्टिकर के बार-कोड को स्कैन कर लेते हैं और टोल फीस अपने आप फास्टैग के वॉलेट से कट जाती है।

रेप पीड़िता के हाथ में जज ने देखा कुछ ऐसा कि फिर सुना दिया इस तरह का फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट का मामला

यहां से मिलेगा फास्टैग
फास्टैग को खरीदने के लिए आपके पास कई सारे विकल्प हैं। इसे आप पेटीएम, Amazon.in और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। इसके अलावा Fino Payments Bank और Paytm Payments Bank भी फास्टटैग जारी करते हैं। इतना ही नहीं इसे आप बैंक से भी खरीद सकते हैं।

आपको बता दें कि फास्टैग साल 2011 में लागू किया गया था। साल 2017 के बाद खरीदे जाने वाले सभी वाहनों के लिए फास्टैग को जरूरी कर दिया गया था।