
2 bike collision on NH (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे स्थित शहर से लगे लुचकी घाट पर रविवार की दोपहर 2 बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे (Huge Road Accident) में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे भाजपा बलरामपुर जिला महामंत्री द्वारा घायल युवकों को अपने वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां उनका इलाज जारी है। मृत एवं घायल युवकों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।
अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर रविवार की दोपहर करीब 3 बजे बाइक क्रमांक सीजी 10 ईएफ- 3136 पर सवार होकर 2 युवक लुचकी घाट के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक पर सवार 2 युवकों से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर (Huge Road Accident) इतनी तेज थी कि चारों सडक़ पर जा गिरे।
इसमें 2 युवकों के सिर में गंभीर चोट आने पर उनकी मौके पर ही मौत (Huge Road Accident) हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई। फिर उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया।
हादसे (Huge Road Accident) के बाद भाजपा बलरामपुर जिला महामंत्री अनिल जायसवाल घटनास्थल से गुजर रहे थे। उन्होंने वाहन रोक कर घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। बाद में दूसरे वाहन से मृतकों को भी यहां लाया गया। इधर डॉक्टरों ने घायल युवकों का इलाज शुुरु कर दिया है। जबकि मृतकों का शव मरच्यूरी में रखा गया है।
सडक़ हादसे (Huge Road Accident) में घायल व मृत युवकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि 2 युवकों के शव व 2 युवकों को घायल अवस्था में लाया गया है। घायलों का इलाज जारी है। अभी युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।
बता दें कि अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर पूर्व में भी कई हादसे (Huge Road Accident) हो चुके हैं। हादसों का कारण वाहनों की तेज रफ्तार को बताया जा रहा है। इस घटना में भी दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।
Updated on:
17 May 2026 04:30 pm
Published on:
17 May 2026 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
