
Accidental car (Photo- Patrika)
अंबिकापुर. अंबिकापुर में तेज रफ्तार कहर देखने को मिला। रविवार की शाम 7 बजे से सोमवार की शाम 5 बजे तक 4 हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। रविवार की देर शाम अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच-130 स्थित भिट्ठीकला के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंद दिया था। हादसे (Huge road accident) में तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो चालक की बेदम पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ से बचाकर चालक को लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
इस घटना के कुछ ही देर बाद मणिपुर थाना के समीप ऑटो और पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। तीसरी घटना सोमवार की सुबह करीब 5 बजे की है। अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार कार व ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई।
हादसे में पति-पत्नी व बेटे की मौत हो गई। वहीं चौथी घटना शहर के पीजी कॉलेज के पास शाम करीब 5.30 बजे हुई। इसमें बाइक सवार 3 युवक सामने से आ रहे बाइक (Huge road accident) से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार की शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिलासपुर चौक की ओर से जा रहा था। इसी बीच वह ग्राम भिट्ठीकला के पास 3 महिलाओं को रौंदते हुए सामने से आ रहे ट्राला से जा टकराई। टक्कर (Huge road accident) इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
मृत महिलाओं में मणिपुर थाना क्षेत्र के जोगीबांध निवासी श्यामपति पति तील साय राजवाड़े उम्र 55 वर्ष, मुन्नी बाइ पति धन साय उम्र 50 वर्ष व राम बाई पति जूठन उम्र 50 वर्ष शामिल है। हादसे (Huge road accident) में 3 महिलाओं की मौत से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और स्कॉर्पियो चालक की बेदम पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ से बीच-बचाव कर चालक को लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों महिलाओं का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया।
एनएच 130 पर हादसे में 3 महिलाओं की मौत (Huge road accident) से आक्रोशित लोगों ने 3 घंटे के लिए चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझाइश देकर मामला शांत कराया और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया था। वहीं सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव में तीनों महिलाओं का शव पहुंचते ही लोगों ने विरोध शुरु कर दिया।
लगभग 4 घंटे तक एनएच 130 को जाम करने के बाद टायर जलाकर प्रदर्शन किया। विरोध को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीएम फागेश सिन्हा व सीएसपी राहुल बंसल ने लोगों से चर्चा की। लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे।
लोगों का कहना था कि मार्ग पर स्ट्रीट लाइट, जगह-जगह ब्रेकर बनाया जाए, ताकि दुर्घटना में कमी आ सके। अधिकारियों द्वारा काफी समझाइश के बाद आंदोलन (Huge road accident) समाप्त हुआ। वहीं जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजन को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई।
वहीं रविवार की रात अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर मणिपुर थाने के पास तेज रफ्तार पिकअप व ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार मठपारा निवासी बादल नगेशिया पिता अनिल नगेशिया उम्र 20 वर्ष व विशाल साहू पिता सुदामा साहू की मौत (Huge road accident) हो गई। दोनों ऑटो से बिलासपुर चौक की ओर जा रहे थे। जबकि पिकअप बिलासपुर चौक से भिट्ठीकला की ओर जा रहा था।
इधर सोमवार की अलसुबह 5 बजे अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सकालो जंगल के पास कार व ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी व बेटे की मौत (Huge road accident) हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कार सवार कोरबा से लौट रहे थे। दरअसल राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौरा निवासी राहुल भगत पिता कइला भगत उम्र 21 वर्ष कोरबा कुसमुंडा एसईसीएल में पदस्थ था।
वह अपने साथी सोनू के साथ रहता था, जो की उसी गांव का है। कुछ दिन पूर्व राहुल अपने पिता कइला राम उम्र 45 व मां मानमति उम्र 40 को अपने साथ कुसमुंडा ले गया था। रविवार को राहुल माता-पिता को छोडऩे कार से जा रहा था। कार सोनू की बताई जा रही है, जो साथ में था। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे (Huge road accident) उड़ गए और हादसे में राहुल उसके पिता व मां की मौत हो गई। जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दोपहर को दुर्घटनाकारी ट्रक में किसी ने आग लगा दी। इससे ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
चौथी घटना सोमवार की शाम करीब 5.30 बजे की है। शहर के पीजी कॉलेज के पास दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत (Huge road accident) हो गई।
जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। उनका इलाज जारी है। हादसे में मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
Published on:
06 Apr 2026 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
