
Rape and murder accused captured in CCTV (Photo- Patrika)
अंबिकापुर. बलात्कार के बाद महिला की नृशंस हत्या (Rape and murder case) के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस घटना ने पूरे शहर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किए गए पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में कई गंभीर और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. संतू बाघ के अनुसार महिला के सीने की 12 पसली पूरी तरह से टूटी हुई थी। पसली टूटने से महिला के फेफड़े व दिल फट चुके थे, जो मौत के प्रमुख कारण हैं।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि महिला के गले दबाने के भी निशान हैं। सिर में 3 जगह गंभीर चोट हैं, सिर की 3 हड्डियां टूटी हुई थीं। डॉक्टर ने संभावना जताया है कि हत्यारे ने वारदात (Rape and murder case) के दौरान महिला के सीने पर चढक़र पैर से काफी दबाया होगा। इस कारण उसके सीने की पसलियां टूट गई थीं। शुरूआती रिपोर्ट में बलात्कार की भी पुष्टि हुई है।
बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। इस घटना (Rape and murder case) के बाद शहर में आक्रोश है। आम लोगों का कहना है कि किसी भी महिला के साथ इस तरह की दरिंदगी स्वीकार्य नहीं है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षण शशि सिन्हा के अनुसार आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि 10 वर्ष पूर्व महिला के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ शहर के गंगापुर में किराए में रहती थी। उसका 25 साल का बेटा है। महिला शहर में इधर-उधर घूमती रहती थी और कबाड़ बिनती थी। वह दो-दो माह तक घर नहीं जाती थी। महिला शराब पीने की आदि थी। घटना (Rape and murder case) दिवस अपने प्रेमी के साथ देखी गई थी।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त व्यक्ति संदेही की पहचान पुलिस ने मिथुन उर्फ पांडा के रूप में की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने जब अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी खंगाला तो वह वहां घूमते सीसीटीवी में कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज (Rape and murder case) घटना के दूसरे दिन की है।
शुक्रवार की सुबह शहर के सद्भावना चौक स्थित सडक़ किनारे झोपड़ीनुमा मछली की दुकान में खून से लथपथ महिला की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी खंगाला (Rape and murder case) तो गुरुवार की रात मृतका एक व्यक्ति के कंधे पर हाथ रखकर घूमते दिखी, इसके बाद पास के ही झोपड़ीनुमा मछली की दूकान में पर्दे के पीछे खाना गया।
इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी ने उसकी हत्या (Rape and murder case) कर दी। मृतका के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बॉटल भी मिली थी। आरोपी ने दरिंदगी की सारे हदें पार कर दी थीं।
Published on:
05 Apr 2026 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
