16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Brutal Murder: अंबिकापुर में गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली लोहे की 12 इंच लंबी रेती, शरीर पर 16 चोट के निशान

Brutal Murder: 15 साल की उम्र की की थी लव मैरिज, शराब के नशे में 3 बच्चों के सामने डंडे व पत्थर से पत्नी की बेदम पिटाई, बेहोशी की हालत में गमछे से कमर में बांधा और बाइक से लेकर पहुंचा था अस्पताल, मौत के बाद हुआ फरार

2 min read
Google source verification
Brutal murder

Woman relatives in hospital (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिट्ठीकला से सनसनीखेज मामला (Brutal Murder) सामने आया है। एक युवक ने 3 बच्चों के सामने अपनी 23 वर्षीय पत्नी को पहले तो बेदम पीटा, जब वह बेहोश हो गई तो गमछे से कमर में उसे बांधा और बाइक से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह बात सुनते ही वह लाश छोडक़र वहां से फरार हो गया। शुक्रवार को महिला का पीएम किया गया, इसमें शरीर पर 16 चोट के निशान मिले हैं, वहीं महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती मिली है। महिला 3 माह की प्रेग्नेंट भी थी। पिटाई से महिला व उसके गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी है।

शहर से लगे ग्राम भिट्ठीकला निवासी प्रदीप अगरिया ने 8 वर्ष पूर्व हीरा बाई 23 वर्ष (Brutal Murder) से लव मैरिज की थी। शादी के दौरान हीरा बाई की उम्र मात्र 15 वर्ष थी। दोनों के 4 बच्चे हैं। वर्तमान में हीरा बाई 3 माह की गर्भवती थी। पति प्रदीप शराब पीने का आदी है और अक्सर वह पत्नी से मारपीट करता था।

14 मई की दोपहर वह शराब पीकर घर आया और किसी बात को लेकर पत्नी से बहस करने लगा। विवाद बढऩे पर उसने पत्नी की डंडे व पत्थर से बेदम पिटाई (Brutal Murder) की। 3 बच्चों के सामने वह दरिंदगी करता रहा। इस दौरान उसकी बड़ी बेटी 7 वर्षीय सिया पिता से मां को छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। पिटाई के दौरान उसने पत्नी को कई बार घसीटा भी।

कमर में बांधा और लेकर पहुंचा था अस्पताल

पिटाई से अधमरा हो चुकी हीरा बाई बेहोश हो गई थी। शाम को बेहोशी की हालत में देख प्रदीप ने उसे गमछे से अपने कमर में बांधा और बाइक से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत (Brutal Murder) घोषित कर दिया। डॉक्टर की यह बात सुनते ही वह अस्पताल में पत्नी का शव छोडक़र फरार हो गया। इसकी सूचना डॉक्टर ने पुलिस को दी।

पीएम में चौंकाने वाला खुलासा

महिला के शव का पीएम शुक्रवार को डॉ. संतु बाघ ने की। उन्होंने बताया कि महिला 3 माह की प्रेग्नेंट थी। उसके शरीर पर 16 जगह चोटों के निशान मिले हैं। वहीं महिला (Brutal Murder) के प्राइवेट पार्ट में लोहे की 12 इंच लंबी रेती (लोहे को घिसने का औजार) मिली है। पिटाई से महिला व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई है।

Brutal Murder: पुलिस पहुंची घटनास्थल

महिला के मायके वालों की रिपोर्ट पर मणिपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची। यहां पुलिस को जगह-जगह खून के धब्बे मिले तथा पिटाई के दौरान महिला को घसीटने के भी निशान (Brutal Murder) मिले हैं। वहीं मृतका के पिता का कहना है कि 15 वर्ष की उम्र में ही बेटी ने प्रदीप से लव मैरिज कर ली थी। प्रदीप शराब पीने का आदी था तथा अक्सर उससे मारपीट करता था। इधर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग