14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Ministers Protocol Convoy: पीएम मोदी के बाद नेताम समेत छत्तीसगढ़ के इन 3 मंत्रियों ने छोड़ा प्रोटोकॉल काफिला

Chhattisgarh Ministers Protocol Convoy: प्रधानमंत्री की ईंधन की फिजूलखर्ची बंद की अपील के बाद मंत्रियों ने लिया फैसला, सिर्फ जरूरी परिस्थितियों में ही पायलट वाहन, फॉलो गाड़ी और अतिरिक्त प्रोटोकॉल का होगा उपयोग

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Ministers protocol convoy, Chhattisgarh Ministers, Ambikapur news

Minister Ramvichar Netam, Laxmi Rajwade and Rajesh Agrawal (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से आए संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ईंधन संरक्षण और सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने की अपील की गई है। इसके बाद छत्तीसगढ़ के 3 मंत्रियों (Chhattisgarh Ministers Protocol Convoy) ने प्रोटोकॉल वाहनों के उपयोग को सीमित करने का निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और मंत्री रामविचार नेताम ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अब सामान्य परिस्थितियों में पायलट वाहन, फॉलो गाड़ी और अतिरिक्त प्रोटोकॉल वाहन नहीं चलेंगे।

मंत्रियों ने कहा है कि केवल सुरक्षा या विशेष परिस्थितियों में ही प्रोटोकॉल वाहनों का उपयोग किया जाएगा। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय अधिकारियों को भी वाहनों के उपयोग अनावश्यक (Chhattisgarh Ministers Protocol Convoy) से बचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण और राष्ट्रहित से जुड़ा दायित्व है।

वहीं मंत्री राजेश अग्रवाल पहले भी अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली को लेकर चर्चा में रहे हैं। वे कई बार अपने गृह ग्राम लखनपुर में स्कूटी से घूमते रहते हैं। मंत्री (Chhattisgarh Ministers Protocol Convoy) पद की शपथ लेने के अगले ही दिन वे स्कूटी से मंदिर में भगवान के दर्शन करने गए थे।

इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। इधर मंत्री रामविचार नेताम ने भी आवश्यक कार्यों में ही वाहनों के उपयोग (Chhattisgarh Ministers Protocol Convoy) करने की बात कही है।

Chhattisgarh Ministers Protocol Convoy: स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कर रहे दोपहिया का उपयोग

पीएम मोदी की अपील का असर धीरे-धीरे मंत्री से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम जनता पर भी होता दिख रहा है। अब स्थानीय स्तर पर भी कई जनप्रतिनिधि चारपहिया के बजाय दोपहिया वाहनों (Chhattisgarh Ministers Protocol Convoy) का उपयोग करते दिख रहे हैं।

बता दें कि पीएम मोदी (Chhattisgarh Ministers Protocol Convoy) ने 2 दिन पूर्व वाहनों के अनावश्यक उपयोग समेत एक साल तक सोना नहीं खरीदने तथा वर्क फ्रॉम होम की बात कही थी। उन्होंने जनता से अपील की थी कि देशहित में वे सहयोग करें। हालांकि इसे लेकर राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे लेकर तंज कस रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग