
Aman Ojha with his wife (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। शहर के मिशन चौक निवासी व टुनटुन दाबेली के संचालक अमन ओझा (Aman Ojha Murder Case) की 10 मई को संदिग्ध हालत में झारखंड के रंका में लाश मिली थी। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि अमन ओझा ने घटना से करीब डेढ़ माह पूर्व सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पत्नी को एक धर्म विशेष के युवक द्वारा भगा ले जाने तथा अपनी हत्या की धमकी दिए जाने का आरोप युवक व उसके दोस्तों पर लगाया था। इस मामले में जनप्रतिनिधियों व हिंदू संगठनों की मांग पर आईजी दीपक झा ने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम का गठन किया है। वहीं मृतक की पत्नी ने किसी से संबंध होने की बात से इनकार किया है।
बता दें कि अमन ओझा की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने आईजी से लिखित शिकायत कर जांच की मांग की थी। उन्होंने अमन की हत्या (Aman Ojha Murder Case) कर लाश फेंकने की आशंका जताई थी। वहीं सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज ने भी एसपी को जांच के लिए आवेदन सौंपा था।
इसके बाद आईजी ने 3 सदस्यीय विशेष जांच टीम (Aman Ojha Murder Case) का गठन किया है। टीम में अंबिकापुर सीएसपी राहुल बंसल, कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा व बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना प्रभारी शामिल हैं।
मृतक अमन ओझा (Aman Ojha Murder Case) द्वारा अप्रैल माह में एक-दो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इसमें उसने बताया था कि उसकी पत्नी व बेटी को एक धर्म विशेष का युवक भगा ले गया है।
विरोध करने पर पत्नी द्वारा उसका आपत्तिजनक फोटो वायरल करने तथा युवक व उसके दोस्तों द्वारा उसकी हत्या की धमकी दी जाती है। युवक ने मामले की शिकायत कोतवाली में की थी। उसने पुलिस को वह मोबाइल नंबर व नाम भी बताया था, जिससे उसको धमकी दी जा रही थी।
वहीं मौत से 3 दिन पहले अमन ओझा ने कलेक्टर से लिखित शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।कलेक्टर को शिकायत पत्र देने के 2 दिन बाद ही उसकी लाश (Aman Ojha Murder Case) झारखंड के रंका स्थित खुथवा मोड़ के पास मिली थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे तथा उसकी पैंट भी खुली हुई थी।
इधर मृतक अमन ओझा की पत्नी ने एक धर्म विशेष के युवक से उसके किसी भी प्रकार के संबंध से इनकार किया है। उसका कहना है कि जिस समय पति का वीडियो वायरल हुआ था, उसी दौरान पुलिस को जांच करना था। उसने भी पति की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
Published on:
14 May 2026 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
