
Aman Ojha with his wife (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। शहर के मिशन चौक निवासी टुनटुन दाबेली के संचालक अमन ओझा (Aman Ojha Murder Case) की झारखंड के रंका में रविवार को लाश मिली थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे, जबकि पैंट भी खुली हुई थी। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि सडक़ दुर्घटना में मौत हुई है। अपनी मौत से एक माह पूर्व अमन ने वीडियो जारी कर पत्नी व 4 वर्षीय बेटी को एक धर्म विशेष के युवक द्वारा भगा लिए जाने तथा जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। वहीं 7 मई को कलेक्टर से लिखित शिकायत कर अपनी हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले में अब भाजपा नेता व पार्षद आलोक दुबे ने आईजी से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले में यहां की पुलिस द्वारा अक्षम्य लापरवाही बरती गई है।
भाजपा पार्षद ने आईजी से की गई शिकायत में कहा है कि मिशन चौक निवासी अमन ओझा (Aman Ojha Murder Case) की झारखंड के रंका में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है, उसकी हत्या की गई है। अपनी हत्या से पूर्व अप्रैल माह में उसने फेसबुक पर वीडियो जारी कर अपनी हत्या की आशंका जताई थी।
उसने कहा था उसकी पत्नी को जय स्तंभ चौक निवासी एक युवक भगा ले गया है। उसने कोतवाली में इसकी शिकायत कर एक धर्म विशेष के उक्त युवक का नाम तथा धमकी (Aman Ojha Murder Case) देने वाले युवकों का मोबाइल नंबर भी दिया था। यही नहीं, उसने मई माह में कलेक्टर से भी मामले की शिकायत की थी।
उन्होंने कहा है कि इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इस बात की जानकारी साइबर विभाग, कोतवाली व गांधीनगर थाने के अलावा सीएसपी को भी थी, इसके बाद भी उक्त मामले (Aman Ojha Murder Case) को संज्ञान में नहीं लिया गया।
भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने कहा है कि साइबर विभाग व पुलिस को जानकारी होने के बाद भी उन्होंने उक्त युवक व मोबाइल नंबर होने के बावजूद धमकी देने वाले युवकों को नहीं पकड़ा। यह उनकी अक्षम्य लापरवाही है। उन्होंने कहा कि अमन ओझा की हत्या (Aman Ojha Murder Case) मामले में जवाबदारी तय होनी चाहिए।
भाजपा पार्षद ने कहा कि अमन ओझा की लाश (Aman Ojha Murder Case) पड़ोसी राज्य झारखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इसे लेकर नगरवासियों व समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने एक टीम गठित कर झारखंड पुलिस के सहयोग से हत्याकांड की जांच, साइबर सेल से अमन ओझा द्वारा सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इधर अमन ओझा मामले (Aman Ojha Murder Case) में सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज ने भी आईजी और एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पूरे मामले की हत्या के एंगल से जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी, विकास पांडेय, विनोद तिवारी, अनिल तिवारी, ऋषि पांडेय व अजीत तिवारी शामिल हैं।
Updated on:
12 May 2026 08:31 pm
Published on:
12 May 2026 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
