
Car overturned in pit (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। रायपुर से उत्तर प्रदेश जा रही कार अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। कार (Car Accident) सडक़ से करीब 30 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक जान बाल-बाल बच गई। उसके सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों द्वारा उसे मशक्कत के बाद कार से बाहर निकालकर लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार जारी है। युवक ने हादसे की सूचना अपने परिजनों को दी है।
उत्तर प्रदेश के भदोही निवासी अभिषेक पांडेय पिता अजय पांडेय 32 वर्ष वर्तमान में रायपुर के कबीरनगर में रहता है। वह मंगलवार की अलसुबह रायपुर से अपने गृहग्राम भदोही जाने कार (Car Accident) से निकला था। वह करीब 7.30 बजे बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे क्रमांक 130 पर लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर डेम मोड़ के पास से गुजर रहा था।
इसी बीच उसकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सडक़ से नीचे करीब 30 फीट गड्ढे में कई बार पलटी खाते हुए जा गिरी। हादसे में उसमें सवार अभिषेक पांडेय कार (Car Accident) में ही फंस गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों की नजर कार पर पड़ी तो वे किसी तरह नीचे उतरे।
राहगीरों द्वारा कार सवार को काफी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला गया। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई, अन्यथा जिस तरह से कार (Car Accident) कई बार पलटी थी, उसे देखकर लोग उसके बचने की आशंका कम जता रहे थे। राहगीरों की सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
कुंवरपुर के पास की सडक़ काफी घुमावदार है। वहीं सडक़ के गड्ढे साइड रेलिंग भी नहीं लगी है, इस जगह पर जरा सी लापरवाही से हादसे होते हैं। घटनास्थल के पास ही पूर्व में भी कई बार हादसे (Car Accident) हो चुके हैं।
Published on:
12 May 2026 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
