10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Couple Skeleton: घरवालों का कहना है कि पूर्व में भी घर से भाग चुके थे दोनों, 6 वर्ष पूर्व फिर लापता हुए तो नहीं चल सका था पता, युवक के परिजन ने 3 साल बाद दर्ज कराई थी गुमशुदगी, आज होगा पीएम

2 min read
Google source verification
Couple skeleton, Love couple skeleton, Skeleton found in forest

2 Skeleton found in forest (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमोनी और बिलमा के बीच शनिवार को युवक और किशोरी का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों कंकाल (Couple Skeleton) 6 साल से लापता प्रेमी जोड़े के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और कंकाल बरामद करआगे की जांच प्रारंभ कर दी है। मौके पर पहुंचे लापता युवक व किशोरी के परिजन ने कंकाल के पास मिले कपड़ों से उनकी पहचान की। उन्होंने बताया कि ये कपड़े विनोद और ज्योति के हैं। रविवार को पीएम के बाद हत्या या अन्य कारणों का पता चल सकेगा। वहीं हड्डियों का सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।

धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमोनी निवासी युवक और किशोरी वर्ष 2020 में फरवरी माह में अचानक लापता हो गए थे। परिवार के लोगों ने लगभग दो वर्षों तक दोनों की खोजबीन की। बताया जा रहा है कि दोनों (Couple Skeleton) पहले भी भाग चुके थे, जिन्हें बरामद कर पुलिस ने परिजन को सौंपा था।

आखिरकार इस बार जब दोनों का पता नहीं चला तो लडक़े के पिता ने 13 मई 2023 को गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। 9 मई को ग्रामीण जमोनी और बिलमा के बीच जंगल में बिल खोदकर चूहा पकड़ रहे थे। इस दौरान कंकाल (Couple Skeleton) का हिस्सा बाहर निकला तो देखकर डर गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। दो कंकाल (Couple Skeleton) मिलने पर गायब युवक व किशोरी के परिजन को बुलाया गया। कंकाल के पास जो कपड़े थे उसे देखकर परिजन ने उनकी शिनाख्त विनोद कोरवा व ज्योति के रूप में की है।

Couple Skeleton: डीएनए जांच होगी

धौरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम 10 मई कराया जाएगा। कंकाल को देखने पर कहीं पर हड्डी में चोट के निशान नहीं है। फिलहाल दोनों कंकाल (Couple Skeleton) की डीएनए जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मृत युवक व किशोरी कौन हंै। फिलहाल कपड़े के आधार पर परिजन शिनाख्त कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग