13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर

Underground Electrification: अंबिकापुर में विद्युत व्यवस्था को सुधारने की कवायद हुई तेज, बिजली कटौती और स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर महापौर बोलीं- जल्द करें दुरुस्त

2 min read
Google source verification
Underground Electrification, Electricity Department, Ambikapur Electricity work

Mayor meeting with officeres (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर की विद्युत व्यवस्था सुधारने और अंडरग्राउंड विद्युतीकरण (Underground Electrification) कार्य को गति देने के लिए महापौर मंजूषा भगत ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें शहर में नए विद्युत पोल लगाने, क्षतिग्रस्त पोल हटाने, खराब केबल बदलने, ट्रांसफार्मर और पोल शिफ्टिंग सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गांधी चौक से महामाया चौक, सदर रोड और देवीगंज रोड में प्रस्तावित अंडरग्राउंड विद्युतीकरण कार्य को लेकर रणनीति बनाई गई। जल्द ही काम शुरु करने के संबंध में बातचीत की गई। वहीं इन मार्गों से पुराने खंभे और ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे।

महापौर ने कहा कि निगम और विद्युत विभाग (Underground Electrification) आपसी समन्वय बनाकर जल्द से जल्द काम पूरा करें, क्योंकि इन सडक़ों के डामरीकरण की स्वीकृति मिल चुकी है। महापौर ने लंबे समय से खराब पड़ी केबलों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब केबल के कारण कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट बंद हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

सडक़ किनारे लगे असुरक्षित ट्रांसफार्मरों की सेफ्टी और जरूरत पडऩे पर शिफ्टिंग करने को भी कहा गया। इसके अलावा अधिक लोड वाले मोहल्लों में नए ट्रांसफार्मर लगाने तथा मेंटेनेंस कार्य (Underground Electrification) शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को अनावश्यक बिजली कटौती का सामना न करना पड़े।

बैठक में विद्युत विभाग के प्रभारी सदस्य मनीष सिंह, जल विभाग प्रभारी जितेंद्र सोनी, आकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, कार्यपालन अभियंता जयप्रकाश राजवाड़े, आर. सूर्यवंशी सहित विद्युत (Underground Electrification) और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Underground Electrification: पानी सप्लाई प्रभावित न हो, रखें ध्यान

महापौर ने तकिया और कतकालो स्थित फिल्टर प्लांट की विद्युत व्यवस्था (Underground Electrification) दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बिजली बंद होने से शहर की पेयजल सप्लाई प्रभावित हो जाती है, इसलिए यहां निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

नए विद्युत उपकेंद्र के लिए मांगी गई भूमि

बैठक में शहर के बढ़ते विस्तार को देखते हुए अतिरिक्त 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसके लिए गंगापुर वार्ड, पुराना बस स्टैंड, संत गहिरा गुरु वार्ड (मठपारा) और महामाया पहाड़ (घुटरापारा) क्षेत्र में भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।

वहीं अजिरमा रेलवे स्टेशन के पास बीज भंडार क्षेत्र में भूमि उपलब्ध होने की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यहां जल्द विद्युत उपकेंद्र स्थापना (Underground Electrification) कार्यालय प्रारंभ किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग