15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Snake Bite: साथ सो रहे मासूम बेटे को करैत सांप ने डसा तो मां ने हाथ से उठाकर फेंका, 2 बच्चों की मौत

Snake Bite: जहरीले सांप के डसने से 2 मासूम बच्चों की मौत, अपनी-अपनी मां के साथ सोए थे जमीन पर, मृत बच्चों की उम्र 5 वर्ष और 2 वर्ष, एक के कान पर सांप ने डसा

2 min read
Google source verification
Snake bitem 2 child died from snake bite, Snake bite case

Snake (Demo pic)

लखनपुर। सरगुजा जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बीच रेंगने वाली मौत निकलकर बाहर आने लगे हैं। इसी बीच लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधला और ग्राम केंवरा में 14 मई की रात जहरीले सांप (Snake Bite) के डसने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की उम्र 5 वर्ष व 2 वर्ष है। दोनों अपनी-अपनी मां के साथ जमीन पर सोए थे। सांप ने 5 वर्षीय बेटे को कान पर डसा तो उसकी मां ने सांप को हाथ से उठाकर फेंक दिया। वहीं दूसरे को सांप डसने के बारे में तब पता चला, जब तबियत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चों की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधला मुड़ापारा निवासी जीतन कुमार अनंत का 5 वर्षीय पुत्र आयुष गुरुवार की रात अपनी मां कुंती के साथ जमीन पर सोया था। इसी बीच रात लगभग 10 बजे करैत सांप ने आयुष के कान पर डस (Snake Bite) लिया। जब वह रोने लगा तो मां ने सांप को हाथ से उठाकर फेंका।

इसके बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में ही झाडफ़ूंक कराने लगे। इसके बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो शुक्रवार को उसे आनन-फानन में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत (Snake Bite) से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Snake Bite: 2 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा

इधर लखनपुर के ही ग्राम केंवरा कटाई पारा निवासी बबलू सिंह का 2 वर्षीय पुत्र दिव्यांश भी गुरुवार की रात मां के साथ जमीन पर सोया था। इसी दौरान उसे सांप (Snake Bite) ने डस लिया। शुक्रवार की तडक़े दिव्यांश की अचानक तबियत खराब होने पर परिजन द्वारा उसे उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया जाएगा। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों घटना में पुलिस ने शवों का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया।

जमीन पर सोने के दौरान हो रही घटनाएं

सर्पदंश (Snake Bite) की अधिकांश घटनाएं जमीन पर सोने के दौरान होती हैं। हर साल दर्जनों लोग सर्पदंश के शिकार होते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में आज भी लोग परिस्थितिवश जमीन पर सोते हैं। ऐसे में उनके साथ ये घटना घट जाती हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग