scriptAAP विधायक एच एस फुलका की धमकी, अगर कांग्रेस से मिलाया हाथ तो दे दूंगा इस्तीफा | H. S. Phoolka says if AAP alliance With Congress I Will quit Party | Patrika News
राजनीति

AAP विधायक एच एस फुलका की धमकी, अगर कांग्रेस से मिलाया हाथ तो दे दूंगा इस्तीफा

हरविंदर सिंह फुलका पिछले 34 साल से 1984 सिख दंगों के पीड़ितों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

Jul 24, 2018 / 06:30 pm

Kapil Tiwari

HS phoolka

HS phoolka

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी भाजपा को टक्कर देने के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट करने में लगी हुई है और इसकी झलक कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में देखने को मिली थी, जहां कांग्रेस के अलावा कई बड़ी क्षेत्रीय पार्टियां एकजुट हुई थीं। इस मंच पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी नजर आए थे। तभी से ये माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी 2019 के चुनाव के लिए कांग्रेस से गठबंधन भी कर सकती है। ऐसे हालातों को लेकर आप के एक बड़े नेता ने धमकी दे दी है।

कांग्रेस से किया गठबंधन तो छोड़ दूंगा पार्टी- एच एस फुलका

दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक, वरिष्ठ अधिवक्ता और 1984 दंगा पीड़ितों के पक्षकार हरविंदर सिंह फुलका ने बड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया तो वो पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। एच एस फुलका इससे पहले भी ये बात कह चुके हैं, जिस दिन एचडी कुमारस्वामी के मंच अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे, उस दिन भी एच एस फुलका ने कहा था कि अगर आप ने कांग्रेस से अलाइंस किया तो वो पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

साल भर में पंजाब होगा आप के हाथ में, लौटेंगे पुराने दिन: फुलका

34 साल से 1984 सिख दंगों के पीड़ितों के लिए लड़ रहे हैं फुलका

लुधियाना की दखा विधासभा सीट से विधायक एच एस फुलका ने कहा है कि अगर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन किया तो वो एक तरह से कांग्रेस को 1984 के दंगों को लेकर क्लिन चिट दे देगी। आपको बता दें कि 1984 के सिख दंगों को लेकर एच एस फुलका पिछले 34 सालों से कांग्रेस के खिलाफ सिख विरोधी दंगों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चा से नाराज फुलका ने साफ कहा कि उनके और पार्टी के रास्ते अलग-अलग हैं।

सज्जन कुमार का बचाव कर रही है मोदी सरकार : एच एस फुलका

क्या कहा एच एस फुलका ने

न्यूज एजेंसी को दिए बयान में हरविंदर सिंह फुलका ने कहा है, “मैं उस स्थिति में आम आदमी पार्टी छोड़ने वाला पहला व्यक्ति बनूंगा जो कांग्रेस से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से हाथ मिलाए।”

तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे सिख दंगों में

आपको बता दें कि एच एस फुलका 1984 के सिख दंगों के लिए कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हैं। इन दंगों में 3,325 लोगों की मौत हो गई थी। ये दंगे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में हुए थे।

Home / Political / AAP विधायक एच एस फुलका की धमकी, अगर कांग्रेस से मिलाया हाथ तो दे दूंगा इस्तीफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो