scriptजन्मदिन विशेष: अर्श से फर्श पर आए लालू यादव | Happy Birthday to Lalu Yadav Prasad | Patrika News
राजनीति

जन्मदिन विशेष: अर्श से फर्श पर आए लालू यादव

लालू प्रसाद
यादव का नाम दिमाग में आते ही एक ऎसे नेता की छवि उभरती है जो हाजिरजवाब होने के
साथ साथ तेज तर्रार भी है

Jun 11, 2015 / 11:41 am

सुनील शर्मा

Lalu Prasad Yadav

Lalu Prasad Yadav

लालू प्रसाद यादव का नाम दिमाग में आते ही एक ऎसे नेता की छवि उभरती है जो हाजिरजवाब होने के साथ साथ तेज तर्रार भी है। जयप्रकाश नारायण के जेपी आंदोलन से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करने वाले लालू यादव का जन्म 11 जून 1948 को एक बिहार के परिवार में हुआ था।

1977 में आपातकाल के बाद हुए लोकसभा चुनाव में लालू यादव जीत कर पहली बार 29 वर्ष की उम्र में सांसद चुने गए। इसके बाद वह 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बने। वर्ष 1997 में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की स्थापना की।

बीसवी सदी का आखिरी दशक लालू यादव का स्वर्णिम समय था। इस समय वह किंगमेकर तक की भूमिका में आ गए थे। हालाकि 1997 में उनके खिलाफ चारा घोटाला मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया गया। जिसके चलते वर्ष 2013 में उन्हें दोषी करार देकर जेल भेज दिया गया। साथ ही उनके राजनीतिक जीवन पर 11 साल का प्रतिबंध भी लगा दिया गया।

Home / Political / जन्मदिन विशेष: अर्श से फर्श पर आए लालू यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो