राजनीति

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बडा बयान, बोले- नक्सलियों की तरह बर्ताव कर रही है कांग्रेस

राजनाथ सिंह ने नक्सलियों को देश का दुश्मन करार देते हुए कहा कि देश के विकास में बाधक हैं।

May 12, 2018 / 07:55 pm

Anil Kumar

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की तुलना नक्सलियों से करते हुए कहा कि जैसे नक्सली देश के विकास में रोड़ अटकाते हैं वैसे ही कांग्रेस विकास विरोधी है। राजनाथ सिंह ने नक्सलियों को देश का दुश्मन करार देते हुए कहा कि देश के विकास में बाधक हैं। वहीं कांग्रेस को देश का विकास नहीं दिख रहा है। आपको बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह की बहुप्रतीक्षित विकास यात्रा के शुरू होने के मौके पर बोल रहे थे।
गौरतलब है कि शनिवार को राजनाथ सिंह ने हरी झंड़ी दिखाते हुए मुख्यमंत्री रमन सिंह के बहुप्रतीक्षित विकास यात्रा का आगाज किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने संबोधन करते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीतिक रुप से भाजपा का विरोध जरुर करे लेकिन राज्य में विकास का नहीं करें। उन्होंने कहा कि बीते 15 साल से भाजपा के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के सभी 27 जिलों की तकदीर बदल चुकी है लेकिन कांग्रेस को विकास दिखाई नहीं दे रहा है। रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है, लेकिन कांग्रेस के लोग राज्य में विकास खोजो का फर्जी नारा लगा रहे हैं।

सीएम रमन सिंह की बहुप्रतीक्षित विकास यात्रा

आपको बता दें कि सीएम रमन सिंह की बहुप्रतीक्षित विकास यात्रा के पहले चरण में 45 दिनों तक चलेगी जो 65 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि पहले चरण में यह विकास यात्रा नक्सल प्रभावित बस्तर के करीब 10 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस मौके पर रमन सिंह ने कहा कि ये विकास यात्रा उनके लिए एक तीर्थ यात्रा से कम नहीं है।

Vikas Yatra: 50 लाख परिवारों को स्मार्टफोन, किसानों को धान का बोनस भी बांटेंगे CM

कांग्रेस की विकास खोजो यात्रा

गौरतलब है कि कांग्रेस ने भाजपा के विकास यात्रा के विरोध में राज्यभऱ में विकास खोजो का यात्रा निकाल रही है। बता दें कि कांग्रेस यह अपनी यात्रा 13 मई को उसी स्थान से निकालेगी जहां से रमन सिंह ने विकास यात्रा निकाली है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी वर्ष के अंत तक सितंबर- अक्टूबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर दोनों दल भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने वोट बैंक को साधने में जुट गई है।

Home / Political / गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बडा बयान, बोले- नक्सलियों की तरह बर्ताव कर रही है कांग्रेस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.