22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vikas Yatra: 50 लाख परिवारों को स्मार्टफोन, किसानों को धान का बोनस भी बांटेंगे CM

विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री 50 लाख परिवारों को स्मार्टफोन भी बांटेंगे। इसके साथ ही किसानों को खरीफ 2017-18 में खरीदे धान का बोनस भी देंगे।

2 min read
Google source verification
latest chhattisgarh news

CM रमन की विकास यात्रा से पहले BJP की बढ़ी टेंशन, ये है बड़ी वजह

रायपुर. केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शुरू हो रहे विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाने शनिवार सुबह जगदलपुर के एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया। बतादें कि सत्ता की चौथी पारी की तैयारियों में जुटे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शनिवार को दंतेवाड़ा से विकास यात्रा की शुरुआत करेंगे।

विकास यात्रा की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि आज से प्रारंभ हो रही विकास यात्रा मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेने और जनता का आशीर्वाद लेने की यात्रा है। जनता ने हम पर विश्वास व्यक्त किया इस वजह से हम विकास करने में सफल हुए हैं।

आज से धान का बोनस भी बांटेंगे मुख्यमंत्री
विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री 50 लाख परिवारों को स्मार्टफोन भी बांटेंगे। इसके साथ ही किसानों को खरीफ 2017-18 में खरीदे धान का बोनस भी बांटेंगे। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने धान बोनस की 1765 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। शुरुआत दंतेवाड़ा से होगी जहां किसानों को 1 करोड़ 30 लाख 22 हजार 415 रुपए बोनस के तौर पर दिए जाने हैं।

कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री की दंतेवाड़ा में आमसभा होगी। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह विकास यात्रा बड़े किलेपाल, तोकापाल और केशलूर होते हुए जगदलपुर पहुंचेगी और वहां रोड शो होगा और आम सभा होगी। यह यात्रा अगले 1 माह में 65 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस बीच सीएम 68 स्थानों पर छोटी-बड़ी सभाओं में 29500 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।

केंद्रीय मंत्री और पड़ोसी मुख्यमंत्री होंगे शामिल
विकास यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, स्मृति इरानी, थावरचंद गहलोत, जोएल ओरांव, नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल होंगे। उनके साथ ही पड़ोसी भाजपा शासित राज्यों उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडऩवीस और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे।