scriptराम मंदिर नहीं बना तो ज्वालामुखी की तरह फूटेगा गुस्सा:BJP MP | If Ram Mandir Issue ignored anger rambhakts will erupt like volcano: BJP MP | Patrika News
राजनीति

राम मंदिर नहीं बना तो ज्वालामुखी की तरह फूटेगा गुस्सा:BJP MP

भाजपा के
राज्य सभा सांसद विनय कटियार ने कहा है कि राम मंदिर मुद्दा उतना ही जरूरी देश
आर्थिक विकास है

Jun 03, 2015 / 10:35 am

सुभेश शर्मा

vinay katiyar

vinay katiyar

नई दिल्ली। भाजपा के नेता ने एक बार फिर “राम मंदिर” का मुद्दा उठाया है। भाजपा के राज्य सभा सांसद विनय कटियार ने कहा है कि राम मंदिर मुद्दा उतना ही जरूरी देश आर्थिक विकास है। कटियार का कहना है कि सरकार को इस मुद्दे को हमेशा के लिए सुलझाने के लिए एक कानून लेकर आना चाहिए और अगर मुद्दे को नजरअंदाज किया गया तो, राम भक्तों का गुस्सा ज्वालामुखी के जैसे फूटेगा।

एक अंग्रेजी से बातचीत के दौरान कटयिार ने कहा, “इस मुद्दे को अभी भी इगनोर किया गया तो राम भक्तों का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फूट सकता है।” वहीं जब कटियार को याद दिलाया गया कि, मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग पड़ा है। इस पर उन्होंने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाने से पहले अपना समय लेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा के पास बहुमत है, इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के आधार पर ये लोकसभा में कानून पास करने का अच्छा समय है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में विवादित स्थल को राम मंदिर बताया था।

कटियार हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिए गए बयान के संदर्भ में ही बोल रहे थे। शाह ने कहा था कि, भाजपा के पास राम मंदिर जैसे मुद्दों को संबोधित करने के लिए संसद में पर्याप्त समर्थन नहीं है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अयोध्या में कहा था कि, सरकार इस मुद्दे पर कानून नहीं बना सकती है, क्योंकि उसके पास राज्य सभा में बहुमत नहीं है।

Home / Political / राम मंदिर नहीं बना तो ज्वालामुखी की तरह फूटेगा गुस्सा:BJP MP

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो