scriptमोदी सरकार की बड़ी जीत, आजादी की 75वीं सालगिरह पर भारत करेगा जी-20 की मेजबानी | india-host-first-g20-summit 2022-to-coincide 75th-year Independence | Patrika News
राजनीति

मोदी सरकार की बड़ी जीत, आजादी की 75वीं सालगिरह पर भारत करेगा जी-20 की मेजबानी

जी-20 की आजादी की 75वीं सालगिरह पर मेजबानी का अवसर देने के लिए पीएम मोदी ने इटली का आभार जताया है।

नई दिल्लीDec 02, 2018 / 08:49 am

Dhirendra

pm modi

मोदी सरकार की बड़ी जीत, आजादी की 75वीं सालगिरह पर भारत करेगा जी-20 की मेजबानी

नई दिल्‍ली। अर्जेंटीना की राजधानी ब्‍यूनस आयर्स में भारत को बड़ी कूटनीति जीत मिली है। इस कूटनीतिक जीत के बल पर भारत 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने जी-20 मीट के बाद इस बात की घोषणा की। 2022 में देश भर में आजादी की 75वीं सालगिरह भी मनाई जाएगी। बता दें कि जी-20 विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है। वर्ष 2022 में जी 20 सम्मेलन की मेजबानी इटली को करनी थी लेकिन पीएम के अनुरोध पर अब इसकी मेजबानी भारत करेगा । इस बात के लिए पीएम मोदी ने इटली का आभार भी जताया है।
मैक्रों से की रणनीतिक मुद्दों पर बातचीत
पीएम मोदी ने जी-20 सम्‍मेलन के दौरान अलग से फ्रांस के राष्‍ट्रपति से भी मुलाकात की। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर भी बातचीत की। दोनों देशों में रणनीतिक महत्‍व के मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही देशों देश के बीच व्‍यापार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
पीएम ने इटली से कहा शुक्रिया
पीएम मोदी ने भारत को इसकी मेजबानी मिलने के बाद इसके लिए इटली का शुक्रिया अदा किया है। पीएम ने जी-20 समूह के नेताओं को 2022 में भारत आने का न्यौता दिया। वर्ष 2022 में भारत की आजादी के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं। पीएम ने ट्वीट कर बताया है कि वर्ष 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। उस विशेष वर्ष में भारत जी-20 शिखर सम्मेलन में विश्व का स्वागत करने की आशा करता है। विश्व की सबसे तेजी से उभरती सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में आइए। भारत के समृद्ध इतिहास और विविधता को जानिए और भारत के गर्मजोशी भरे आतिथ्य का अनुभव लीजिए।

Home / Political / मोदी सरकार की बड़ी जीत, आजादी की 75वीं सालगिरह पर भारत करेगा जी-20 की मेजबानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो