scriptकांग्रेस के बाद INLD में भी हार से खलबली, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने पद से दिया इस्तीफा | inld state president ashok arora resign from his post | Patrika News
राजनीति

कांग्रेस के बाद INLD में भी हार से खलबली, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने पद से दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत
विपक्षी पार्टियों में इस्तीफे का दौर शुरू
हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

May 24, 2019 / 04:38 pm

Kaushlendra Pathak

INLD

कांग्रेस के बाद इनेला में भी हार से खलबली, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रजंड जीत हासिल की है। पार्टी ने अकेले 303 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। कई राज्य ऐसे भी है, जहां पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। बीजेपी की इस जीत से विपक्षी पार्टियों में खलबली मच गई है और इस्तीफा का दौरा शुरू हो गया है। पहले कांग्रेस में कुछ नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दिया। वहीं, अब इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में इस्तीफे का खेल शुरू हो गया है। इनेलो के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है।
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में मिली करारी शिकस्त से आहत होकर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अशोक अरोड़ा ने पार्टी कार्यालय को ईमेल के जरिए भेजे इस्तीफे में लिखा कि पार्टी की हार पर नैतिक जिम्मेवारी के नाते अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। हालांकि, उनका इस्तीफा अभी स्वीकार किया गया है कि नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि हरियाणा की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा करने वाली इनेलो का कोई भी उम्मीदवार पार्टी की साख बचाने में कामयाब नहीं हुआ। इससे पहले यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भी हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, ओडिशा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Home / Political / कांग्रेस के बाद INLD में भी हार से खलबली, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने पद से दिया इस्तीफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो