scriptIPL फाइनल: मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट झटके, डीसी ने बनाए 82 रन | IPL Final: Delhi Capital win the toss and decide to bat first | Patrika News
राजनीति

IPL फाइनल: मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट झटके, डीसी ने बनाए 82 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला।
मुंबई इंडियंस की टीम का स्टार गेंदबाज राहुल चाहर प्लेइंग इलेवन से बाहर।

नई दिल्लीNov 10, 2020 / 08:26 pm

Dhirendra

IPL 2020

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला।

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 का फाइनल मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। साथ ही मुंबई इंडियंस के सामने कम रन पर आउट करने की चुनौती पेश की है। खबर लिखे जाने तक डीसी ने तीन विकेट खोकर बनाए 82 रन बनाए।
https://twitter.com/hashtag/DelhiCapitals?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पहली बार फाइनल मैच खेल रही है डीसी
दिल्ली कैपिटल्स आइपीएल में पहली बार फाइनल मुकाबले में उतरी है। जबकि मुंबई इंडियंस पांचवीं पर आईपीएल टी-20 लीग का फाइनल खेल रही है। आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम बिना किसी बदलाव के ही उतरेगी। दू
वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है और हर राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को आज प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है। राहुल चाहर ने इस टूर्नामेंट में अपने नाम कुल 15 विकेट हासिल किए थे लेकिन पिच की हालात को देखते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठाया गया है।

Home / Political / IPL फाइनल: मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट झटके, डीसी ने बनाए 82 रन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो