राजनीति

JDU में मची घमासान, शरद यादव के 21 करीबियों पर गिरी गाज

जेडीयू में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर शरद यादव के करीबियों पर गाज गिरी है। 

Aug 14, 2017 / 06:38 pm

Prashant Jha

नई दिल्ली: जनता दल यूनाइटेड में मची कलह थमन का नाम नहीं ले रही है। वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य शरद यादव को बाहर निकाले जाने के बाद सोमवार को पार्टी से 21 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया है। बिहार जेदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी के 21 सदस्यों को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। इसमें विधायक रमई राम और पूर्व एमपी अर्जुन राय समेत 21 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया।

बीजेपी के साथ सरकार बनाने पर दो फाड़

गौरतलब है कि बिहार में भाजपा के साथ जदयू ने सरकार बनाई है। इसको लेकर पार्टी में दो फाड़ की स्थिति बनी हुई है। सरकार बनाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शरद यादव दोनों आमने सामने हैं। इसके बाद जेडीयू के प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मिलकर शरद यादव की जगह आरसीपी सिंह को0 राज्यसभा में संसदीय दल के नेता होने की बात कही थी।
शरद यादव नहीं छोड़ेंगे पार्टी

वहीं इससे पहले शरद यादव को पार्टी से बाहर निकालने पर शरद यादव के करीबी और गुजरात राज्य के पार्टी महासचिव रहे अरुण श्रीवास्तव ने कहा था कि असली जदयू पर शरद यादव का हक है। क्योंकि 14 राज्यों के पार्टी अध्यक्ष और दो सांसदों का उन्हें समर्थन हासिल है। अरुण यादव ने कहा था कि शरद यादव पार्टी नहीं छोड़ेंगे। 
त्यागी ने सोनिया पर साधा निशाना
वहीं पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में हुई विपक्षी दलों की बैठक पर जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने जमकर निशाना साधा था। त्यागी ने कहा कि सोनिया गांधी ने पार्टी के सांसद अली अनवर को बैठक में बुलाकर जनता दल यूनाइटेड में फूट डालने का काम किया है।
अमित शाह ने एनडीए में शामिल होने का दिया न्योता

इधर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल होने का न्योता दिया है। अमित शाह ने कहा कि उन्हें एनडीए में शामिल हो जाना चाहिए।

Home / Political / JDU में मची घमासान, शरद यादव के 21 करीबियों पर गिरी गाज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.