scriptझारखंड मॉब लिंचिंगः महबूबा मुफ्ती और गुलाम नबी आजाद का मोदी सरकार पर हमला, यही है न्यू इंडिया? | Jharkhand Mob lynching: Mufti and Azad attack on Modi govt | Patrika News
राजनीति

झारखंड मॉब लिंचिंगः महबूबा मुफ्ती और गुलाम नबी आजाद का मोदी सरकार पर हमला, यही है न्यू इंडिया?

Jharkhand Mob lynching पर चढ़ा सियासी रंग
Mehbooba Mufti और Gulam nabi Azad ने Modi Govt. पर साधा निशाना
यही है न्यू इंडिया? सबका विश्वास जीतने का कौनसा तरीका

Jun 24, 2019 / 08:13 pm

धीरज शर्मा

Mehbooba
नई दिल्ली। झारखंड में युवक की मॉब लिंचिंग ( Jhakhand Mob lynching ) का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस दर्दनाक घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर में पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ( PDP president mehbooba mufti ) ने केंद्र सरकार जमकर घेरा है।
मुफ्ती ने ट्वीट कर केंद्र की मोदी सरकार ( Modi govt ) पर निशाना साधा। मुफ्ती ने कहा क्या यही नया इंडिया है? सबका विश्वास जीतने का यह कौन सा तरीका है।

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ता ने झारखंड में युवक की पिटाई के बाद उसकी मौत पर अफसोस जताया। साथ ही उन्होंने इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार के साथ केंद्र सरकार की भी जमकर खिंचाई की।
आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी का आदेश, ढहाया जाएगा चंद्रबाबू नायडू का बंगला ‘प्रजा वेदिका’

https://twitter.com/ANI/status/1143099735248523264?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1143103036606185475?ref_src=twsrc%5Etfw
राज्यसभा में उठा मुद्दा
राज्यसभा में कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने भी झारखंड में हुई घटना पर दुख जताते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। झारखंड में मॉब लिंचिंग पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि, न्यू इंडिया में आम आदमी डर रहा है। झारखंड मॉब लिंचिंग की फैक्ट्री बन गई है। हमें ऐसे माहौल की जरूरत है जिसमें किसी को डर ना लगे।
cp
पश्चिम बंगालः 24 परगना के भाटपारा से पुलिस ने बरामद किए 50 बम, फिलहाल काबू में हालात

बीजेपी नेता का गैर जिम्मेदाराना बयान
उधर…बीजेपी ने इस मामले में लोगों पर ही पलटवार कर दिया। झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को बदनाम करने का एक चलन सा शुरू हो गया है।
कहीं कोई मामला होता है, तो उसके साथ इन संगठनों को जोड़ दिया जाता है। कहीं कोई किसी को मार दे, तो उसे मॉब लिंचिंग बताने का खेल शुरू हो जाता है। अब इस तरह के आरोप लगाना बंद करें।
ये है पूरा मामला
दरअसल झारखंड में एक मुस्लिम युवक की चोरी के शक में जमकर पिटाई की गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। खरसवां इलाके में भीड़ ने एक युवक जिसका नाम तबरेज अंसारी बताया जा रहा है उसको इसलिए पीटा क्योंकि उस पर चोरी का शक था।

पुलिस के हवाले करने से पहले भीड़ ने तबरेज को 18 घंटे तक पीटा। जख्मी हालत में जब युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।

Home / Political / झारखंड मॉब लिंचिंगः महबूबा मुफ्ती और गुलाम नबी आजाद का मोदी सरकार पर हमला, यही है न्यू इंडिया?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो