scriptबिहार: JP Nadda बोले- PM Modi ने भारत की राजनीति की चाल, चरित्र, संस्कृति बदली | JP Nadda Address Rally in Bihar Assembly Election | Patrika News
राजनीति

बिहार: JP Nadda बोले- PM Modi ने भारत की राजनीति की चाल, चरित्र, संस्कृति बदली

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नालंदा में जनसभा को संबोधित किया
Narendra Modi की सरकार आने के बाद बिहार को 11 मेडिकल कॉलेज दिए गए

नई दिल्लीOct 24, 2020 / 05:02 pm

Mohit sharma

बिहार: JP Nadda  बोले- PM Modi ने भारत की राजनीति की चाल, चरित्र, संस्कृति बदली

बिहार: JP Nadda बोले- PM Modi ने भारत की राजनीति की चाल, चरित्र, संस्कृति बदली

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) के दौरान शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ( Jp nadda ) ने नालंदा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस रैली में आप लोगों का उत्साह देखकर ये स्पष्ट कहा जा सकता है कि आप लोगों ने चुनाव का परिणाम तय कर लिया है। NDA के प्रत्याशियों को जिताकर आपने बिहार के विकास का नया आयाम तय करना है।
नड्डा ने कहा कि पहले चुनाव में प्रत्याशी जाति और वर्ग के आधार पर वोट मांगते थें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की राजनीति की चाल, चरित्र, संस्कृति बदल डाली है।

उन्होंने कहा कि अब किसी को भी वोट मांगना हो तो वो अपने द्वारा किए गए कामों को गिनाकर रिपोर्ट कार्ड के आधार पर वोट मांग रहा है। नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद बिहार को 11 मेडिकल कॉलेज दिए गए, कई नेशनल हाइवे बनाए गए, रेलवे लाइनों के विस्तार का काम किया गया। हम ऐसी पार्टी के सदस्य हैं, जो लोगों की सेवा करती है, गरीब के घर में भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करती है।

Home / Political / बिहार: JP Nadda बोले- PM Modi ने भारत की राजनीति की चाल, चरित्र, संस्कृति बदली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो