
कमल हासन ने पहली बार जारी किया पार्टी का घोषणा पत्र, 50 लाख नौकरियां देने का वादा
नई दिल्ली। दक्षिण भारत के सुपरस्टार और मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) पार्टी के प्रमुख कमल हासन ने पहली बार पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कई लोकलुभावन वादे तमिलनाडु के लोगों से किए हैं। उन्होंने इस मौके पर लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के 19 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी की।
किसानों को देंगे फसल लागत का 100 फीसदी मुनाफा
एमएनएम का घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने मीडिया को बताया कि तमिलनाडु में सत्ता में आने पर हमारी पार्टी 50 लाख नौकरियां, महिलाओं को समान वेतन और किसानों को 100 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का काम करेगी। इससे साथ ही उन्होंने गरीबों और सहित अन्य पिछड़े वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के वादे भी किए।
आईटी छापे का समर्थन
घोषणा पत्र जारी करने के बाद मीडिया से बातचीत में कमल हासन ने कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर आईटी छापे का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगर आईटी कार्रवाई कानूनन सही है और लोग दोषी हैं तो वह इस कार्रवाई का समर्थन करते हैं।
Published on:
8 Apr 2019, 12:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.