25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमल हासन का बड़ा ऐलान, कहा- उनकी पार्टी अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कमल हासन ने बड़ा ऐलान किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 6 Feb 2019, 2:00 PM IST

kamal

कमल हासन का बड़ा ऐलान, कहा- उनकी पार्टी अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। साथ ही चुनाव को लेकर नए-नए समीकरण भी बनने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में साउथ के स्टार और एमएनएम पार्टी प्रमुख कमल हासन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

कमल हासन ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया

एक समाचार समूह से बात करते हुए कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी अगामी लोकसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगा। दरअसल, कयास यह लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस के साथ कमल हासन गठबंधन कर सकते हैं। कमल हासन ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वह किसी के साथ गठबंधन नहीं करने जा रहे और उनकी पार्टी राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। कमल हासन ने अकेले चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर कहा कि वह दूसरों की समस्याओं को अपने ऊपर नहीं ले सकते और इस कारण गठबंधन पर कोई दाग नहीं लगना चाहिए।

किसी ग्रुप में शामिल नहीं होंगे कमल हासन

कमल हासन यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि वह किसी भी ग्रुप में शामिल नहीं होना चाहते। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में चालीस लोकसभा सीटें हैं, उन सभी सीटों पर उनकी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि कमल हासन ने पिछले साल 21 फरवरी को अपनी पार्टी का गठन किया था। अब देखना यह है कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहता है।