scriptकर्नाटक भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा, हम 2023 तक इंतजार कर सकते हैं | karnataka bjp vice president by vijayendra says we will wait till 2023 | Patrika News
राजनीति

कर्नाटक भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा, हम 2023 तक इंतजार कर सकते हैं

विजयेन्द्र ने कहा कि वर्ष 2023 में होने वाले आम चुनावों में अभी केवल 19 महीने बचे हुए हैं। ऐसे में जल्दबाजी में चुनाव लड़ना ठीक नहीं होगा।

Sep 04, 2021 / 05:03 pm

सुनील शर्मा

by_vijayendra_amit_shah.jpg
नई दिल्ली। भाजपा की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के पुत्र बी.वाई. विजयेन्द्र ने उपचुनाव लड़ने से मना कर दिया है। उपचुनाव लड़ने की खबरों पर विराम लगाते हुए बी.वाई. विजयेन्द्र ने कहा कि वह अभी उपचुनाव लड़ने के बजाय 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों का इंतजार करेंगे। उल्लेखनीय है कि अभी सिंदगी तथा हंगल में उपचुनाव होने हैं। ये दोनों सीटें जेडीएस के विधायक एम.सी. मनागुली तथा सीएम उदासी के निधन से रिक्त हो गई थीं।
इससे पहले शुक्रवार को ही केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि भाजपा कर्नाटक में अगला चुनाव मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई के नेतृत्व में लड़ेगी। पत्रकारों से बात करते हुए विजयेन्द्र ने कहा कि वर्ष 2023 में होने वाले आम चुनावों में अभी केवल 19 महीने बचे हुए हैं। ऐसे में जल्दबाजी में चुनाव लड़ना ठीक नहीं होगा। अत: वह वर्ष 2023 में होने वाले आम चुनाव में राज्य की उस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जिसे उनके समर्थक शॉर्टलिस्ट करेंगे।
यह भी पढ़ें

चिराग पासवान ने BJP को फिर किया आगाह, कहा- PM मोदी की कुर्सी छीनना चाहते हैं नीतीश

विजयेन्द्र ने कहा कि वह इस संबंध में अपने पिता येदियुरप्पा, भाई बी.वाई. राघवेन्द्र तथा समर्थकों से भी बात करेंगे और चुनाव से छह माह पहले अंतिम निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि अभी येदियुरप्पा उनका प्रचार-प्रसार करने के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या येदियुरप्पा का यह दौरा भाजपा आलाकमान की अनुमति लिए बिना हो रहा है तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में भाजपा की राज्य ईकाई से बात हो चुकी है और उनके समर्थन से ही यह दौरा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

रामविलास पासवान की बरसी पर बिहार में लगेगा राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा, पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक इन नेताओं को मिला निमंत्रण

बोम्मई के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर पूछे गए एक प्रश्न को लेकर उन्होंने कहा कि बोम्मई मुख्यमंत्री हैं और उन्हें राज्य में एक नेता के रूप में प्रस्तुत किया गया है अत: वह भी उनके अधीन ही चुनाव लड़ेंगे और उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है।

Home / Political / कर्नाटक भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा, हम 2023 तक इंतजार कर सकते हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो