scriptकर्नाटक में घमासानः मारपीट के बाद अस्पताल पहुंचे कांग्रेस विधायक, भाजपा ने उड़ाया मजाक | Karnataka congress mla reached hospital after fight bjp tonting | Patrika News
राजनीति

कर्नाटक में घमासानः मारपीट के बाद अस्पताल पहुंचे कांग्रेस विधायक, भाजपा ने उड़ाया मजाक

कर्नाटक में घमासानः मारपीट के बाद अस्पताल पहुंचे कांग्रेस विधायक, भाजपा ने उड़ाया मजाक

नई दिल्लीJan 20, 2019 / 03:44 pm

धीरज शर्मा

karnataka

कर्नाटक में घमासानः मारपीट के बाद अस्पताल पहुंचे कांग्रेस विधायक, भाजपा ने उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। कर्नाटक में चल रहा राजनीतिक घमासान रोज एक रोमांचक मोड़ ले आता है। ताजा मामला बेंगलूरु के रिजॉर्ट में ठहरे कांग्रेस विधायकों का सामने आया है। इन विधायकों के बीच मारपीट की जानकारी मिल रही है। खास बात यह है कि मारपीट की नौबत यहां तक पहुंच गई कि कुछ विधायकों को अस्पताल ले जाना पड़ा। बात यहीं खत्म हो जाती तो ठीक थी लेकिन कांग्रेस विधायकों की मार-पिटाई और फिर अस्पताल पहुंचने के घटनाक्रम पर विरोधी दल भाजपा ने जमकर तंज कसा है।
https://twitter.com/ANI/status/1086895156605923328?ref_src=twsrc%5Etfw
शुक्रवार रात रिजॉर्ट पहुंचे विधायकों के बीच मार aपिटाई की बात तब बाहर आई जब कांग्रेस विधायक आनंद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेंगलूरु के रिजॉर्ट में जेएन गणेश ने आनंद सिंह के सिर पर बोतल से हमला कर दिया। हालांकि कांग्रेस इन रिपोर्ट्स का खंडन कर रही है। लेकिन कांग्रेस के कई नेता रविवार को अस्पताल जाते देखे गए। अपोलो अस्पताल से वापस लौटने के बाद कांग्रेस नेता रघुनाथ ने बताया कि उन्हें अस्पताल में अंदर जाने नहीं दिया गया।

उधर.. पार्टी के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार का कहना है कि नेताओं के बीच किसी भी तरह की हाथापाई नहीं हुई है जबकि उनके भाई डीके सुरेश अस्पताल में ही देखे गए।


भाजपा ने कर डाली खिंचाई
कर्नाटक में सत्ता के लिए चल रहा राजनीतिक का नाटक किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस विधायकों की ये मार-पिटाई भाजपा के लिए मानो एक और मुद्दा बन गई। कर्नाटक भाजपा ने ट्विटर के माध्यम से कई स्थानीय मीडिया हाउसेज का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर सब ठीक नहीं चल रहा है। इससे ज्यादा सबूत की क्या जरूरत।
रिजॉर्ट में कांग्रेसी विधायकों के बीच मार पीट हुई जिसके बाद एक विधायक अस्पताल में भर्ती है। कर्नाटक भाजपा ने सवाल किया कि कब तक कांग्रेस पार्टी के आपसी लड़ाई की बात को नकारती रहेगी और पार्टी के नेताओं के बीच पैदा हुए अंतर के लिए बीजेपी पर आरोप डालती रहेगी।

Home / Political / कर्नाटक में घमासानः मारपीट के बाद अस्पताल पहुंचे कांग्रेस विधायक, भाजपा ने उड़ाया मजाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो