scriptकर्नाटक: खुशी में मर्यादा भूले संजय निरुपम, बोले- हर आदमी कुत्ते का नाम रखेगा वजुभाई | karnataka Congress Sanjay Nirupam statement on Governor Vajubhai Vala | Patrika News
राजनीति

कर्नाटक: खुशी में मर्यादा भूले संजय निरुपम, बोले- हर आदमी कुत्ते का नाम रखेगा वजुभाई

सीएम येदियुरप्पा के इस्तीफे बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरुपम ने कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की तुलना कुत्ते से कर दी है।

May 19, 2018 / 07:41 pm

Chandra Prakash

Sanjay Nirupam

कर्नाटक: खुशी में मर्यादा भूले संजय निरुपम, बोले- हर आदमी कुत्ते का नाम रखेगा वजुभाई

नई दिल्ली। कर्नाटक में बीजेपी के सीएम येदियुरप्पा के इस्तीफे से कांग्रेस गदगद है। कर्नाटक में बीजेपी सरकार गिरते ही समूचा विपक्ष एकजुट होकर जमकर हमला कर रहा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरुपम ने कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की जमकर आलोचना की है। इसी आलोचना के दौरान उन्होंने राज्यपाल की तुलना कुत्ते से कर दी है।
वजुभाई से ज्यादा वफादार कोई नहीं: संजय निरुपम
कांग्रेस नेता संजय निरुपम में कर्नाटक के सियासी घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल पर बेहद विवादित बयान दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बात करते हुए उन्होंने कहा,’ इस देश में वफादारी का नया कीर्तिमान स्थापित किया है वजुभाई वाला (कर्नाटक के राज्यपाल) जी ने। अब शायद हिंदुस्तान का हर आदमी अपने कुत्ते का नाम वजुभाई वाला ही रखेगा क्योंकि इससे ज्यादा वफादार तो कोई हो ही नहीं सकता है।

https://twitter.com/hashtag/Karnataka?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
यह भी पढ़ें

इस्तीफा देकर भी येदियुरप्पा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कोई नहीं करेगा तोड़ने की हिम्मत

‘लोकंतात्रिक संस्थाओं के भाजपाकरण की कोशिश’
कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह तो स्वाभाविक था, यह सच्चाई और लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकंतात्रिक संस्थाओं के भाजपाकरण की कोशिश की, लेकिन उसे निराशा मिली है। बीजेपी ने हर तरह से डराने की धमकाने की कोशिश की, लेकिन उसे हार ही मिली है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कर्नाटक के जनादेश को पलटने की कोशिश की, क्योंकि वहां कांग्रेस और जनता दल (एस) को 56 प्रतिशत मत मिले हैं और बीजेपी को महज 35 प्रतिशत।
सत्य को कभी पराजित नहीं कर सकते: तेजस्वी
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने येदियुरप्पा के इस्तीफे को सत्य की जीत बताया है। आरजेडी नेता ने ट्विटर पर लिखा कि सत्य को कभी पराजित नहीं किया जा सकता है। सत्य हमेशा झूठ और झूठे लोगों को पराजित करती रहेगी।
लोकतंत्र की जीत: ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अंतत: लोकतंत्र की जीत हुई। बनर्जी ने ट्वीट किया कि लोकतंत्र जीता। बधाई कर्नाटक। बधाई देवेगौड़ा जी , कुमारस्वामी जी, कांग्रेस एवं अन्य। क्षेत्रीय मोर्चे की विजय हुई।
विधि और कांग्रेस की जीत: गुलाम नबी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह संविधान, विधि के शासन और कांग्रेस पार्टी की जीत है। आजाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए हर तरह के हथकंड़े अपनाए। कांग्रेस और जनता दल एस के विधायकों को बंधक बनाया और उनको कई तरह के प्रलोभन दिए गए, ये विधायक विधानसभा में पहुंचने में कामयाब रहे। कांग्रेस के अगले कदम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम राज्यपाल द्वारा जनता दल एस के नेता कुमारस्वामी को सरकार को गठन करने के लिए आमंत्रित करने का इंतजार कर रहे है।

Home / Political / कर्नाटक: खुशी में मर्यादा भूले संजय निरुपम, बोले- हर आदमी कुत्ते का नाम रखेगा वजुभाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो