scriptकेरल को पीएम मोदी ने सिर्फ दिए 500 करोड़ लेकिन प्रचार पर खर्च किए 5000 करोड़ : कांग्रेस | kerala floods relief fund Congress attacks on PM Narendra Modi | Patrika News
राजनीति

केरल को पीएम मोदी ने सिर्फ दिए 500 करोड़ लेकिन प्रचार पर खर्च किए 5000 करोड़ : कांग्रेस

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी ने खुद के प्रचार में 5000 करोड़ रूपए खर्च कर दिए लेकिन बाढ़ से तबाह केरल को सिर्फ 500 करोड़ रूपए की मदद दी’

Aug 20, 2018 / 05:25 pm

Chandra Prakash

kerla

केरल को पीएम मोदी ने सिर्फ दिए 500 करोड़ लेकिन प्रचार पर खर्च किए 5000 करोड़ : कांग्रेस

नई दिल्ली। एक ओर जहां केरल में बाढ़ से 370 लोग काल की गाल में समा गए और साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं, वहीं देश के राजनेता ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीति करते दिख रहे हैं। केरल के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से बाढ़ से हुई तबाही से उबरने के लिए दो हजार करोड़ रूपए की मांग थी, जबकि बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 करोड़ रूपए की राहत सहायता राशि देने का ऐलान किया। अब कांग्रेस ने इसे लेकर पीएम पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने प्रचार पर तो 5000 करोड़ रूपए खर्च करते हैं लेकिन केरल में बाढ़ से मर रहे लोगों के लिए सिर्फ 500 करोड़ रूपए की सहायता करते हैं।

मदद से ज्यादा प्रचार के लिए हो रहा खर्च: कांग्रेस

मोदी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि पीएम मोदी केरल के लोगों के जान-माल के साथ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र से 2000 करोड़ रूपए की मदद मांगी थी लेकिन उन्हें सिर्फ 500 करोड़ रूपए दिए गए। शेरगिल ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह खुद के प्रचार पर खर्च करते हैं उसी तरह केरल के लोगों की भी करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें

केरल में बाढ़ से मची तबाही के बीच विदेश दौरे पर गए थे मंत्री, पहले बरसे सीएम, अब पार्टी लेगी एक्शन?

https://twitter.com/JaiveerShergill?ref_src=twsrc%5Etfw

‘केरल को 500 करोड़ लेकिन प्रचार के मोदी ने 50000 करोड़ खर्च किए’

जयवीर शेरगिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रचार पर 5000 करोड़ खर्च करते हैं, विदेश यात्रा पर 2000 करोड़ खर्च करते हैं, बीजेपी का नया ऑफिस बनाने के लिए 1100 करोड़ रूपए खर्च करते हैं लेकिन केरल को सिर्फ 500 करोड़ ही क्यों देते हैं। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केरल बाढ़ को इसलिए राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं कर रही, क्योंकि वो अगर ऐसा करते हैं तो उन्हें राष्ट्रीय आपदा राहत कोष ( NCCF) बनाना पड़ेगा, जिसका 75 फीसदी हिस्सा केंद्र को देना पड़ता है।

बर्बादी के बाद अब संक्रामक बीमारियों का डर

केरल सरकार ने बाढ़ से कुल 19,500 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। रविवार को बारिश थमने से आखिरकार लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली, मगर इससे पहले भारी बारिश के कारण आई बाढ़ का पानी घटने के साथ माहौल संक्रामक बीमारियों के अनुकूल हो जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि केंद्र ने बाढ़ प्रभावित केरल में किसी तरह की महामारी को रोकने के लिए 3,757 मेडिकल शिविर लगाए हैं।

Home / Political / केरल को पीएम मोदी ने सिर्फ दिए 500 करोड़ लेकिन प्रचार पर खर्च किए 5000 करोड़ : कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो