scriptलोकसभा चुनाव: APP का नया फॉर्मूला, शरद पवार के जरिए कांग्रेस के पास भेजा दिल्ली सहित इन तीन राज्यों में गठबंधन का प्रस्ताव | aap new formula to alliance with congress sent seat proposal by Pawar | Patrika News
राजनीति

लोकसभा चुनाव: APP का नया फॉर्मूला, शरद पवार के जरिए कांग्रेस के पास भेजा दिल्ली सहित इन तीन राज्यों में गठबंधन का प्रस्ताव

कांग्रेस से गठबंधन करने के लिए आप की उम्मीदें अभी भी बरकरार
दिल्ली सहित हरियाणा और पंजाब में गठबंधन के लिए भेजा प्रस्ताव
शरद पवार ने राहुल गांधी से की मुलाकात

नई दिल्लीMar 19, 2019 / 09:19 pm

Shivani Singh

Lok Sabha elections 2019

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से जनता को लुभाने की कोशिश में लगी हुई हैं। इनमें चुनाव प्रचार के साथ ही सीटों के गणित पर भी काम किया जा रहा है, जिसमें सबसे अहम रोल गठबंधन निभा रहा है। गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के लिए सबसे ज्यादा बेकरारी कुछ नया करने के इरादे से सत्ता में आई आम आदमी पार्टी में नजर आ रही है। लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में गठबंधन पर कांग्रेस के इनकार के बाद भी आम आमदी पार्टी की उम्मीदें बरकरार हैं। कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने अब नया तरीका निकाला है। आप ने शरद पवार के जरिए कांग्रेस को तीन राज्यों में गठबंधन का प्रस्ताव भेजा है।

यह भी पढ़ें

आतंकी फंडिंग मामले में ईडी की हिजबुल पर बड़ी कार्रवाई, 7 आतंकियों की संपत्ति सील

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आप के इस चुनावी प्रस्ताव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 5 और कांग्रेस के 2 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही गई है। इसी तरह पंजाब में आप 3 और कांग्रेस को 10 सीटें, हरियाणा में आप 2, कांग्रेस 4 और जेजेपी का 4 सीटों पर चुनाव लड़ने की बता रखी गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच मध्यस्थता के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले हैं। इसके बाद उन्होंने आप नेता संजय सिंह से भी मुलाकात की है।

यह भी पढ़ें

कर्नाटक: कुमारेश्वर नगर में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग, 3 की मौत, 60 से ज्यादा दबे होने की आशंका

लेकिन इससे उलट दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर अपना रुख पहले ही साफ कर दिया था। बता दें कि आप के साथ गठबंधन को लेकर पिछले दिनों दिल्ली में शीला दीक्षित की अध्यक्षता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि वे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर स्थिति साफ करने को कहेंगे। लेकिन अब ऐसी चर्चा है कि आप को लेकर शीला दीक्षित कुछ नरम होती दिख रही हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार ऐसी संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन करके एक साथ चुनाव लड़ सकती हैं।

Home / Political / लोकसभा चुनाव: APP का नया फॉर्मूला, शरद पवार के जरिए कांग्रेस के पास भेजा दिल्ली सहित इन तीन राज्यों में गठबंधन का प्रस्ताव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो