scriptलोकसभा चुनाव 2019: बिहार में महागठबंधन पर बनी बात, आज ऐलान संभव | lok sabha election 2019: Grand alliance final in bihar | Patrika News
राजनीति

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में महागठबंधन पर बनी बात, आज ऐलान संभव

बिहार में लंबी कवायद के बाद महागठबंधन पर बनी सहमति।
कांग्रेस और राजद के बीच सीट शेयरिंग को लेकर फैसला।
तेजस्वी यादव बुधवार को कर सकते हैं गठबंधन की घोषणा।

नई दिल्लीMar 20, 2019 / 11:56 am

Mohit sharma

news

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में महागठबंधन पर बनी बात, आज ऐलान संभव

नई दिल्ली। बिहार में लंबे समय से चल रही कवायद के बाद आखिरकार महागठबंधन पर सहमति बन गई है। कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के बीच सीट शेयरिंग को लेकर फैसला हो गया है। दरअसल, बिहार में कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही थी, जबकि राजद उसको 8 सीट से अधिक देने को तैयार नहीं थी। सीट बंटवारे को लेकर चल रही इसी रस्साकशी के बीच मंगलवार को कांग्रेस नेता और बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई। कांग्रेस पदाधिकारियों की इस बैठक में राजद के साथ गठबंधन को लेकर लंबे समय तक मंथन चला। जानकारी के अनुसार दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर आखिरकार बात बन गई है। माना जा रहा है कि बुधवार को पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं।

घटक दलों के साथ बैठक

सूत्रों के अनुसार राजद और कांग्रेस मिलकर बिहार में सभी सहयोगी दलों को समायोजित करेंगे। उनको लिए दोनों ही दल एक-दो सीट छोड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि गठबंधन पर सहमति बनने के बाद तेजस्वी यादव ने दिल्ली में सभी घटक दलों के नेताओं से मुलाकात की। राजद के एक नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि तेजस्वी यादव बुधवार सुबह पटना पहुंच गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी कांग्रेस और आप के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने मंगलवार को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्षों की बैठक बुलाकर आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर विचार किया था। लेकिन बैठक में आप के साथ गठबंधन को पार्टी के अहित में बताया गया है।

Home / Political / लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में महागठबंधन पर बनी बात, आज ऐलान संभव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो