
लोकसभा चुनाव पर बोले रामदेव , कड़ा संघर्ष होगा लेकिन परिणाम अच्छा ही आएगा
नई दिल्ली। पिछले लोकसभा चुनाव में खुलकर बीजेपी का समर्थन करने वाले योग गुरू बाबा रामदेव के अंदाज कुछ बदले बदले दिख रहे हैं। कुछ समय पहले राम मंदिर और भारत रत्न को लेकर मोदी सरकार को घेरने वाला रामदेव ने अब लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कड़ा संघर्ष होगा लेकिन अंत में परिणाम अच्छा ही आएगा।
बदलने लगा है रामदेव का मिजाज
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले उनके लिए बड़ी बड़ी बातें करने वाले योग गुरू ने अब अपना मिजाज बदल दिया है। पिछले दिनों में एक कार्यक्रम में जब उनसे मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के सवाल पूछा गया तो वे साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहने से बचते दिखे। कई बार पूछे जाने पर सिर्फ इतना कहा कि तेल देखों और तेल की धार देखो।
'एक तरफ सिर्फ मोदी, दूसरी तरफ कई चेहरे'
गुजरात में आयोजित योग शिविर में शिरकत करने आए बाबा रामदेव ने कहा कि अगला चुनाव संघर्षपूर्ण होगा पर अंत में परिणाम अच्छा होगा। उन्होंने ये बातें बिना किसी पार्टी का नाम लिए कही हैं। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि विपक्ष के पास कई चेहरे हैं जबकि दूसरी तरफ सिर्फ मोदी का चेहरा है। इन सबके बीच संघर्ष तो होगा ही।
मंदिर अयोध्या नहीं तो क्या मक्का में बनेगा: रामदेव
राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह मंदिर अयोध्या में ही बनना चाहिए और वहीं बनेगा। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि राम मंदिर अगर अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या मक्का अथवा वेटिकन में बनेगा। उन्होंने दावा किया कि भगवान राम हिन्दुओं और मुसलमानों दोनो के पूर्वज थे।
Updated on:
9 Feb 2019, 7:46 AM IST
Published on:
8 Feb 2019, 5:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.