scriptलोकसभा चुनाव 2024 : आशीष दुबे की शानदार जीत, लीड पर लगी रही निगाहें- देखें वीडियो | Lok Sabha Elections 2024: Ashish Dubey win jabalpur seat | Patrika News
राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 : आशीष दुबे की शानदार जीत, लीड पर लगी रही निगाहें- देखें वीडियो

लोकसभा चुनाव 2024 : आशीष दुबे की शानदार जीत, लीड पर लगी रही निगाहें- देखें वीडियो

जबलपुरJun 05, 2024 / 01:24 pm

Lalit kostha

Lok Sabha Elections 2024: Ashish Dubey

Lok Sabha Elections 2024: Ashish Dubey

जबलपुर. संस्कारधानी का चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप रहा। भाजपा के गढ़ में प्रत्याशी की घोषणा से लेकर मतगणना तक जीत के अंतर का ही सवाल बना हुआ था। विधानसभा चुनाव में ही पस्त रही कांग्रेस मुकाबले में नजर नहीं आई। भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे को पहले चरण से ही जो बढ़त मिली वह हर चरण में बढ़ती गई। फिर तो लोगों की नजर केवल जीत के अंतर को लेकर ही रहा। वोटों की संख्या के लिहाज से भाजपा ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। शहर में दिनभर सियासी रोमांच लाइव रहा। दुकान से लेकर घर तक चुनाव की अपडेट और चर्चा में ही समय बीता।
दुकानों में कारोबार के साथ चर्चा भी
गोरखपुर में कड़ी धूप में सड़क के किनारे बैठे दुकानदार भी मोबाइल पर परिणाम का अपडेट लेते नजर आए। दुकानदार से लेकर ग्राहक तक कौन जीत रहा , कौन हार रहा है, इसका हाल जानते रहे। चुनाव व भीषण गर्मी की वजह से राइट टाउन, सिविल लाइंस, मेडिकल, विजयनगर, स्टेशन आदि इलाकों की सड़कों पर सुबह से शाम तक आवाजाही काफी कम रही। वाहन भी कम चले। गढ़ा में पान की दुकान हो या नगर निगम दफ्तर के पास चाय-पान की दुकान, सभी जगह बस मतगणना और हार-जीत पर चर्चा होती रही। चौक-चौराहों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पर युवा समूह में नतीजों को लेकर कयास लगाते रहे।
Lok Sabha Elections 2024
देश भर पर रही नजर

जबलपुर के साथ पूरे देश की प्रमुख सीटों पर लोगों की नजर टिकी रहीं। जबलपुर के साथ ही छिंदवाड़ा, खजुराहो, नर्मदापुरम के नतीजों को लेकर भी लोगों में गहरी रुचि रही। आसपास के जिलों की अन्य सीट के अलावा खासकर चर्चा में रही देशभर की सीटों के परिणाम पर नजर टिकी रही। आम लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी एनडीए और इंडिया की स्थिति को जानने व्याकुल रहे।
यात्री, राहगीर भी रहे उत्सुक

मदनमहल स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री भी यह जानने को लेकर उत्सुक दिखे कि सबसे ज्यादा सीट किस पार्टी को मिल रही है। पैदल राहगीर भी मोबाइल देख रहे लोगों से अपडेट लेते रहे। शाम होते ही चर्चा शुरू हो गई कि पिछले चुनाव 2019 की तुलना में किसे लाभ और किसे हानि हुई। दिल्ली में सरकार बनने को लेकर रणनीति पर भी चर्चाओं का दौर जारी रहा।
href="https://www.facebook.com/100081525746616/videos/307657102438364" target="_blank" rel="noopener">https://www.facebook.com/100081525746616/videos/307657102438364

नए सांसद से उम्मीदें अधिक

लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान लोगों ने नई सरकार से स्टार्टअप और रोजगार सृजन जैसे कार्य करने की आस लगाते हुए चर्चा की । मदनमहल निवासी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि सरकार तो पिछले दस साल से है। अब युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने के बारे में सोचना होगा। धनवंतरि नगर निवासी अजय चौरसिया ने कहा कि तकनीक के जमाने में स्टार्टअप को बढ़ावा मिलना चाहिए। कमला नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष धनंजय वाजपेयी का कहना था कि सरकार बनाने में युवा अहम जिम्मेदारी निभाते है, इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि यहां से आशीष दुबे पहली बार जीते हैं। इसलिए उनसे ज्यादा उम्मीदें है।
भाजपा कार्यालय में सुबह से रही भीड़
भाजपा कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं की नजरें टीवी पर जमी रहीं। दोपहर 12 बजे के बाद भीड़ बढ़ने लगी। जश्न का माहौल बनने लगा था। वहीं, कांग्रेस के पिछड़ने के चलते सुबह 11.30 बजे तक पार्टी दफ्तर में ताला लगा रहा। बाद में देश भर का रुझान आने पर कार्यकर्ता शहर में विभिन्न स्थानों पर सम्भावनाओं पर चर्चा करते नजर आए।

Hindi News/ Political / लोकसभा चुनाव 2024 : आशीष दुबे की शानदार जीत, लीड पर लगी रही निगाहें- देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो