31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र: पुणे में छात्रों से बातचीत करेंगे राहुल गांधी, सवालों का देंगे जवाब

राहुल गांधी पुणे में कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। राहुल छात्रों से वर्तमान राजनीति और सियासी हालातों पर बात करेंगे। वह छात्रों द्वारा पूछे जाने वाले सवालों का जवाब भी देंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 5 Apr 2019, 12:23 PM IST

rahul gandhi

महाराष्ट्र: पुणे में छात्रों से बातचीत करेंगे राहुल गांधी, सवालों का देंगे जवाब

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को पुणे में कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। राहुल गांधी यहां छात्रों से वर्तमान राजनीति और सियासी हालातों पर बात करेंगे। इसके साथ वह छात्रों द्वारा पूछे जाने वाले सवालों का जवाब भी देंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष ने इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद नागपुर पहुंचे राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने यहां नाना के पक्ष में रैली को संबोधित किया।

उत्तराखंड में आज पीएम मोदी, देहरादून में जनसभा को करेंगे संबोधित

राजशाही परिवार के ताने पर प्रियंका का कटाक्ष, दादी इंदिरा ने ही हटाईं थी राज घरानों की सुविधाएं

खातों में हर साल 72 हजार रुपए

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा केवल आश्वासन देती है, लेकिन कांग्रेस काम करती है। रफाल डील का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अंबानी को बेशुमार पैसा देती है, जबकि कांग्रेस गरीबों की सुध लेगी और उनके खातों में हर साल 72 हजार रुपए जमा कराएगी। राहुल गांधी ने यहां किसानों की भी बात उठाते हुए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कर्जमाफी का भी जिक्र किया।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति