scriptलोक गायक से BJP स्टेट प्रेसिडेंट तक, कुछ ऐसी है मनोज तिवारी की जर्नी | Manoj Tiwari To Be Next Delhi BJP President | Patrika News
राजनीति

लोक गायक से BJP स्टेट प्रेसिडेंट तक, कुछ ऐसी है मनोज तिवारी की जर्नी

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में बदलाव करते हुए मनोज तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है।

Nov 30, 2016 / 12:06 pm

ललित fulara

Manoj Tiwari

Manoj Tiwari

नई दिल्ली। भोजपुरी लोकगायक से अपने सफर की शुरुआत करने वाले मनोज तिवारी को बुधवार को बीजेपी का नया स्टेट प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। सतीश उपाध्याय की जगह पार्टी ने नए अध्यक्ष के तौर पर मनोज तिवारी पर भरोसा जताया है। आइए जानते हैं लोक कलाकार से लेकर दिल्ली के कमान संभालने तक की मनोज तिवारी की जर्नी के बारे में…

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से सांसद भी हैं मनोज तिवारी
-मनोज तिवारी उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद हैं और पूर्वांचलियों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। 
-मनोज तिवारी ने 2009 में सिनेमाई दुनिया से राजनीति में कदम रखा और समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा।
– 2013 में मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। 
-दिल्ली में काफी तादाद में पूर्वांचली लोग रहते हैं। इसी को देखते हुए आलाकमान ने तिवारी के नाम पर मुहर लगाई है।
 


जिया तू हो बिहार के लाला ने पहुंचाया नई बुलंदी पर
-मनोज तिवारी का जन्म 1 फरवरी 1971 को बिहार में हुआ।
– उन्होंने अपनी गायिकी और अदाकारी से भोजपुरी सिनेमा को एक नई पहचान दिलाई।
– हिन्दी फिल्म ‘गेंग्स ऑफ वासेपुर’ का गाना ‘जिया तू हो बिहार के लाला से’ मनोज तिवारी ने बुलंदी पर पहुंचे।
– मनोज को भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार कहा जाता है।
– 2010 में उन्होने ‘हेलो डार्लिंग’ फिल्म का निर्देशन भी किया।
– 2010 में ही मनोज तिवारी ‘बिग बॉस’ में भी नजर आए।


पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया
– मनोज तिवारी ने दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया।
– उन्होंने कहा कि वो पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की भरसक कोशिश करेंगे।

Home / Political / लोक गायक से BJP स्टेट प्रेसिडेंट तक, कुछ ऐसी है मनोज तिवारी की जर्नी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो