scriptदिल्ली लाए गए सियाचिन में शहीद हुए 9 जवानों के शव, श्रद्धांजलि | Martyrs of Siachen brought to Delhi, tribute given on the Palam airport | Patrika News
राजनीति

दिल्ली लाए गए सियाचिन में शहीद हुए 9 जवानों के शव, श्रद्धांजलि

सिचाचिन ग्लेशियर पर हिमस्खलन में शहीद हो गए थे 10 जवान, मौसम खराब होने के चलते शहीदों के शवों को लाने में समय लगा

Feb 15, 2016 / 01:16 pm

पुनीत पाराशर

Siachen Martyrs

Siachen Martyrs

नई दिल्ली। सियाचिन पर हिमस्खलन में मारे गए 9 जवानों के शवों को दिल्ली लाया गया है। यहां पालम एयरपोर्ट पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मौसम खराब होने के चलते शहीदों के शवों को लाने में समय लगा है। गौरतलब है कि सिचाचिन ग्लेशियर पर हिमस्खलन में 10 जवानों शहीद हो गए थे।

आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अरविंद केजरीवाल भी पालम एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों पर नाज है। भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। जिन 9 शहीदों की पार्थिव देह दिल्ली लाई गई है, उनमें तमिलनाडु के चार, कर्नाटक के दो, आंध्र प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र का एक-एक जवान शामिल है।

गौरतलब है कि 3 फरवरी को सियाचिन में बर्फ स्खलन हुआ था । जिसमें वहां तैनात 10 जवान बर्फ में 30 फीट नीचे दब गये थे । 6 दिन बाद चमात्कारिक रूप से एक जवान लांसनायक हनमन थप्पा को जिंदा निकाला गया । उसे बचाने की कोशिश की गई लेकिन नाकाम रहें। 

एबीवीपी ने दी थी हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि-
एबीवीपी के कार्यकर्ताओ ने शहीद हुए जवानों को शहीद स्मारक में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी थी। जवानों की शहादत को अखिल भारतीय विद्याथी परिषद के कार्यकताओ ने सलामी दी थी।

6 दिनों बाद जिंदा बच निकले थे हनुमनथप्पा-
3 फरवरी को आए हिमस्खलन में हनुमनथप्पा अपने नौ और साथियों के साथ करीब 35 फीट बर्फ में दब गए थे। 8 फरवरी को उन्हें बर्फ से निकाला गया था। उस समय उनकी हालत काफी खराब थी।

…और फिर छोड़ दी जिंदगी की डोर-
शुरुआती इलाज के बाद 9 फरवरी को उन्हें दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में भर्तीकराया गया। लेकिन उनकी हालत लगातार बिगडऩे के कारण वे कोमा में थे। उनके ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया हो गया था। इसके अलावा, उनके शरीर के कई अंग काम नहीं कर रहे थे। जिसके बाद गुरूवार सुबह 11:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

पूरे सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई-
सियाचिन में एवलांच का शिकार हुए लांस नायक हनुमनथप्पा का शुक्रवार को कर्नाटक के धारवाड़ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहे। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी। उनकी पार्थिव देह को श्रद्धांजलि देने आर्मी, नेवी, एयरफोर्स के चीफ और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे।

Home / Political / दिल्ली लाए गए सियाचिन में शहीद हुए 9 जवानों के शव, श्रद्धांजलि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो