scriptइस्लाम को टाइम बम बताने वाले हेगड़े अब मोदी टीम में, मुस्लिम विरोधी टिप्पणी को बताया गर्व की बात | member of modi cabinate Hegde who called Islam a time bomb now told the anti-Muslim remarks proudly | Patrika News
राजनीति

इस्लाम को टाइम बम बताने वाले हेगड़े अब मोदी टीम में, मुस्लिम विरोधी टिप्पणी को बताया गर्व की बात

कैबिनेट विस्तार के बाद मोदी टीम में जगह पाने वाले नए मंत्री अनंत कुमार हेगड़े मुस्लिमों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए चर्चित रह चुके हैं।

Sep 03, 2017 / 01:12 pm

Mohit sharma

Hegde

नई दिल्ली। कैबिनेट विस्तार के बाद मोदी टीम में जगह पाने वाले नए मंत्री अनंत कुमार हेगड़े मुस्लिमों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए चर्चित रह चुके हैं। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से पांचवीं बार सांसद अनंत कुमार के खिलाफ मुस्लिमों के खिलाफ टिप्‍पणी करने पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि हेगड़े को आज भी अपनी इस टिप्पणी को लेकर कोई पछतावा नहीं है। नए मंत्री रूप में शपथ लेने के बाद हेगड़े ने कहा कि मैंने जो कहा, उस पर मुझे आज भी गर्व है।

इस्लाम को बताया था टाइम बम

बता दें कि रविवार को मोदी कैबिनेट में नए मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अनंत कुमार हेगड़े अपने मुस्लिम विरोधी बयान को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। यहीं नहीं उनके 170 मिलियन से अधिक फोलोअर हैं। बता दें कि हेगड़े ने कर्नाटक के सिरसी में इस्‍लाम को आतंक के टाइम बम के रूप में बताया था। उन्‍होंने कहा था कि इसे खत्‍म किए जाने की जरूरत है। हेगड़े ने जेएनयू के गिरफ्तार छात्र उमर खालिद के पिता के बयानों को प्रसारित करने के लिए मीडिया पर आतंकियों की मदद करने का आरोप भी लगाया था। बता दें कि उमर खालिद के पिता पूर्व में प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी के सदस्‍य थे। यही नहीं हेगड़े के खिलाफ सिरसी थाने में मामला दर्ज किया गया था। यह मामला युवा कांग्रेस के दक्षिण कन्‍नड़ यूनिट के उपाध्‍यक्ष लुकमान बंटवाल की शिकायत पर दर्ज कराया गया था। वहीं दक्षिण कन्‍नड़ के काजी अहमद मुसलियार ने राज्‍य सरकार से हेगड़े के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की थी।


भारत में रह रहे हैं भारतीय बनकर रहें

हेगड़े का कहना है कि मुस्लिम भारत में रह रहे हैं, तो उन्हें भारतीय बनकर रहना होगा। भारत में रहते हुए वह विदेशी मुल्क का गुणगान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि **** और हिन्दुस्तान में कोई भेद नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हम एक हजारों साल पुरानी संस्कृति का हिस्सा हैं। मुस्लिमों के लेकर उन्होंने कहा कि उन्हे शांति से रहना चाहिए। उन्होंने कि सहन शक्ति हमारी रगो में दौड़ती है। इसके विपरीत मुस्लिम हमारी संस्कृति और पूजा पाठ का विरोध करते हैं और इस्लाम के न मानने वालो काफिर कहते हैं।

हिन्दुओं के कारण देश में 20 करोड़ मुस्लिम

हेगड़े ने कहा कि यह हिन्दुओं की सहनशक्ति का ही नतीजा है कि भारत में 20 करोड़ से ऊपर मुस्लिम आराम से रह रहे हैं। हम अल्लाह को भी मानते हैं, हम जिसस और ईश्वर को भी मानते हैं। उन्होंने कहा कि अल्लाह और ईश्वर में कोई भेद नहीं है। हिन्दुओं के दिमाग में भगवान-भगवान में कोई भेद नहीं है। लेकिन वो केवल अल्लाह में ही विश्वास रखते हैं।

 

 

 

Home / Political / इस्लाम को टाइम बम बताने वाले हेगड़े अब मोदी टीम में, मुस्लिम विरोधी टिप्पणी को बताया गर्व की बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो