scriptकेंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार में बाढ़ के लिए हथिनी नक्षत्र को बताया जिम्मेदार, विपक्ष पाप का भागी | minister Ashwini Choubey tells Hathini Nakshatra responsible for flood | Patrika News
राजनीति

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार में बाढ़ के लिए हथिनी नक्षत्र को बताया जिम्मेदार, विपक्ष पाप का भागी

बाढ़ को लेकर केंद्रीय मंत्री का बेतुका बयान
विपक्ष का पाप बाढ़ आने के लिए जिम्‍मेवार
नीतीश कुमार ने भी दिया चिढ़ाने वाला बयान

 

नई दिल्लीSep 30, 2019 / 02:26 pm

Dhirendra

ashwini-choubey.jpg
नई दिल्‍ली। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से बिहार का हाल बेहाल है। एक दर्जन से ज्‍यादा जिलों में अलर्ट जारी है। एक तरफ बाढ़ ने आम लोगों की जिंदगी को त्रस्त कर रखा है तो दूसरी तरफ वहां के नेता एक-दूसरे पर टीका टीप्पणी से बाज नहीं आ रहे हैं। आपदा में फंसे लोगों के चिढ़ाने वाला बयान दे रहे हैं।
मोदी सरकार में मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार में बाढ़ के लिए हथिनी नक्षत्र को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने नगर निगमों की बदहाली को लेकर कहा कि विपक्ष इस पाप का भागी है।

नीतीश कुमार ने मौसम विभाग पर साधा था निशाना
भीषण बाढ़ की वजह से उत्‍पन्‍न विकट संकट को लेकर रविवार को सीएम नीतीश कुमार ने भी गंगा मैया और प्राकृतिक आपदा को जिम्‍मेदार ठहराया था। उन्‍होंने मौसम विभाग को भी सही जानकारी न देने के लिए जमकर कोसा था। नीतीश कुमार ने कहा था कि जब मौसम विभाग अनुमान लगाने में विफल हो तो सरकार विवशता को समझा जा सकता है।
राहत की उम्‍मीद कम

बता दें कि बिहार में भारी बारिश की तबाही जारी है और फिलहाल राहत की भी उम्मीद नहीं दिख रही है। राजधानी पटना समेत कई हिस्सों में आज भी बारिश हो रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि बिहार में बारिश की वजह से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

Home / Political / केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार में बाढ़ के लिए हथिनी नक्षत्र को बताया जिम्मेदार, विपक्ष पाप का भागी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो