राजनीति

पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत पर बोले यशवंत सिन्हा, पीएम मोदी और अमित शाह को देना चाहिए इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केन्द्रीय मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर हमला बोला

नई दिल्लीMay 03, 2021 / 09:33 am

Mohit Saxena

yashwant sinha

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। इस जीत को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केन्द्रीय मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा ने रविवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढ़ें

Assam Election Result 2021: असम में बंपर जीत के बाद सीएम के नाम पर नहीं सहमति? जानिए क्या बोले पार्टी नेता

जनता बेहद नाराज हुई

हजारीबाग से तीन बार सांसद रहे यशवंत सिन्हा ने शनिवार को अपने निवास स्थान पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि जिस प्रकार से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निजी हमले करे हैं, इससे यहां की जनता बेहद नाराज हुई और आज के परिणाम उसी के नतीजे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस हार की जिम्मेदारी स्वयं पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह के साथ जेपी नड्डा को लेनी चाहिए।

सिन्हा ने दिए सवालों के जवाब

मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए सिन्हा ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव एवं 2024 के आम चुनावों पर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नतीजों का हार जरूर देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि देश के पांच राज्यों की विधानसभा चुनावों के परिणाम रविवार को सामने आए।

यह भी पढ़ें

भारी पड़े क्षेत्रीय क्षत्रप

213 सीटों पर जीत हासिल की

इनमें पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा में 292 सीटों के लिए हुए चुनावों में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों पर तथा मुख्य विपक्षी बीजेपी ने 77 सीटों पर जीत हासिल की। कम्युनिस्ट पार्टियों एवं कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। साल 2016 के विधानसभा चुनावों में तृणमूल को 211 सीटें मिली थीं। उस समय भाजपा ने मात्र तीन सीटें पर ही जीत हासिल की थी।

Home / Political / पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत पर बोले यशवंत सिन्हा, पीएम मोदी और अमित शाह को देना चाहिए इस्तीफा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.