31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी कैबिनेट का फैसला, लद्दाख में 750 करोड़ के निवेश से बनेगी सेंट्रल यूनिवर्सिटी

  लद्दाख में इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर डेवलपमेंटल वर्क को गति देने के लिए नया कॉर्पोरेशन बनाया गया है। केंद्र ने लद्दाख इंटीग्रेटेड इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( LIIDCO ) की स्‍थापना को भी हरी झंडी दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 22 Jul 2021, 4:19 PM IST

anurag thakur

नई दिल्ली। प्रंधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरूवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। केंद्र सरकार ने लद्दाख में केंद्रीय यूनिवर्सिटी बनाने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी। 750 करोड़ रुपए निवेश से केंद्रशासित प्रदेश में विश्‍वविद्यालय बनेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि लद्दाख में इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर डेवलपमेंटल वर्क को गति देने के लिए नया कॉर्पोरेशन बनाया गया है। केंद्र ने लद्दाख इंटीग्रेटेड इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( LIIDCO) की स्‍थापना को भी हरी झंडी दे दी है।

Read More: किसान आंदोलन: जंतर-मंतर पर आज सुबह साढ़े दस से शाम पांज बजे तक चलेगी किसान संसद, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

6,322 करोड़ रुपए के इंसेटिव देने की घोषणा

मोदी कैबिनेट ने स्‍पेशियलिटी स्‍टील के लिए प्रॉडक्‍शन-लिंक्‍ड इंसेंटिव ( PLI ) स्‍कीम को भी मंजूरी दी है। इसके तहत पांच सालों में 6,322 करोड़ रुपए के इंसेटिव दिए जाएंगे।

मॉडल सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि लद्दाख को लेकर 15 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ घोषणाएं भी की थी। इसी को लेकर आज बड़े निर्णय किए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में साढ़े 7 सौ पचास करोड़ रुपए की लागत से सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। इससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने का प्रयास होगा। लद्दाख में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना से उच्च शिक्षा का प्रचार प्रसार होगा। छात्रों को शिक्षा के उचित अवसर मिलेंगे अन्य शिक्षण संस्थाओं के लिए भी यह मॉडल शिक्षा संस्थान बनेगा। इसमें लेह कारगिल का क्षेत्र भी शामिल होगा।

लद्दाख में टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय कैबिनेट ने इंटीग्रेटेड मल्टीपरपज कॉरपोरेशन की स्थापना का निर्णय भी लिया है। निगम लद्दाख में पर्यटन स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग करेगा। इससे लद्दाख में विकासात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

Read More : Parliament Monsoon Session LIVE Update: पेगासस पर संचार मंत्री के बयान पर हंगामा, लोकसभा 4 बजे और राज्यसभा कल तक स्थगित

बड़ी खबरें

View All

राजनीति